RBI Turns 90 Today: PM ने जारी किया 90 रुपए का सिक्का, जानिए क्यों बाकी सबसे है अलग

शेयर करे

नई दिल्ली : देश के केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक के 90 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 90 रुपए का सिक्का जारी किया। इससे पहले भी कई मौकों पर विशेष सिक्के जारी किए गए हैं। 90 रुपए के सिक्के का इस्तेमाल सामान की खरीद या बिक्री के लिए नहीं किया जाएगा। संसद भवन की नई बिल्डिंग के उद्घाटन के मौके पर 75 रुपए और मन की बात के सौवें एपिसोड के मौके पर 100 रुपए के सिक्के जारी किए गए थे। 1947 से लेकर अब तक करीब 350 से ज्यादा ऐसे विशेष सिक्के जारी किए जा चुके हैं।
क्यों खास है 90 रुपए का सिक्का?
90 रुपए का सिक्का 99.99 फीसदी शुद्ध चांदी से बना है। इसका वजन लगभग 40 ग्राम है। यह विशिष्ट स्मारक सिक्का RBI के 9 दशकों के समृद्ध इतिहास और उपलब्धियों का प्रतीक है। इसलिए अगर आप 90 रुपए का सिक्का खरीदते हैं तो इसके लिए आपको कई गुना ज्यादा पैसे देने होंगे।
कहां से खरीद सकते हैं 90 रुपए का सिक्का
आप ये विशेष सिक्के खरीद सकते हैं। इसके लिए कई वेबसाइट हैं। इनमें से एक सरकारी वेबसाइट है www.indiagovtmint.in
दुनिया में RBI की अलग पहचान बनी: PM मोदी
RBI के 90वें वर्षगांठ पर PM मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में RBI की अलग पहचान बनी है। RBI की नीतियां देश की दिशा तय करती हैं। विकसित भारत की संकल्प यात्रा में RBI अहम है। पीएम ने आरबीआई को लक्ष्यों, संकल्पों के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सिस्टम की स्थिरता में RBI की अहम भूमिका है। 10 साल में बैंकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव हुआ है। देश का बैंकिंग सिस्टम मजबूती के साथ खड़ा है। बैंकिंग सिस्टम में परिवर्तन दुनिया के लिए सीख है। आज 52 करोड़ जनधन खाते हैं और 50% खाताधारक महिलाएं हैं।
RBI की बेहद अहम भूमिका: वित्त मंत्री
इस मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्तीय स्थिरता में RBI की बेहद अहम भूमिका है। RBI ने महंगाई को बेहतर तरीके से मैनेज किया। RBI ने ग्रोथ के लिए उचित पॉलिसी तैयार की। करेक्टिव एक्शन फ्रेमवर्क पर बेहतर काम किया। RBI ने मोनिटरी सख्ती को संतुलित रखा. फॉरवर्ड गाइडेंस, कम्युनिकेशन मैनेजमेंट बेहतर हुआ है। देश की आर्थिक मजबूती में RBI का अहम योगदान है। आरबीआई ने रुपए में भारी उतार-चढ़ाव को संभाला है।

 

Visited 72 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर