West Bengal Weather: बंगाल के कई हिस्सों में गिरा तापमान, 2 जिलों में बारिश का अनुमान

शेयर करे

कोलकाता: आज कोलकाता का न्यूनतम तापमान फिर 20 डिग्री से नीचे चला गया। कल कोलकाता में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे गिर गया यानी सामान्य से 6 डिग्री कम। जिसके कारण सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हुई। अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। गुरुवार को राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को कोलकाता में सुबह से ही आसमान में धूप खिली हुई है। मौसम विभाग सूत्रों के मुताबिक आज 2 जिलों में बारिश हो सकती है।

कोलकाता में कैसा है तापमान ? 

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार(08 मार्च) को कोलकाता में न्यूनतम तापमान गिरकर 19.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। आज कोलकाता में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। गुरुवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो सामान्य से 6 डिग्री कम है। कल शहर में न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इन जिलों में बारिश की आशंका

सूत्रों के मुताबिक आज पूर्वी मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पश्चिमी मेदिनीपुर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:  महिला दिवस पर पीएम मोदी का ऐलान, LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती

उत्तर-दक्षिण बंगाल में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम कार्यालय सूत्रों के अनुसार दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो जाएगा। अगले 5 दिनों में कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। अगले 5 दिनों तक उत्तर बंगाल के जिलों में भी रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

कई जिलों में तापमान में गिरावट

दार्जिलिंग में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कूचबिहार में पारा गिरकर 13.5 डिग्री पर पहुंच गया है। मालदा में पारा गिरकर 16.8 डिग्री पर पहुंच गया। जलपाईगुड़ी का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस है। दक्षिण बंगाल में पुरुलिया में पारा गिरकर 15.5 डिग्री पर पहुंच गया। बांकुरा में न्यूनतम तापमान गिरकर 16.9 डिग्री पर पहुंच गया। कैनिंग में पारा गिरकर 20.6 डिग्री पर पहुंच गया। दीघा का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है। बर्दवान का तापमान 17 डिग्री है। कांथी का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस है। श्रीनिकेतन में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस है।

 

Visited 74 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर