
जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी नगर निगम की पूर्व वाइस चेयरमैन अपर्णा भट्टाचार्य और उनके पति सुबोध भट्टाचार्य का आकस्मिक निधन। अपर्णादेवी वाम काल के दौरान फॉरवर्ड ब्लॉक की नेत्री थीं (पूर्व फॉरवर्ड ब्लॉक नेता)। उस समय वे उपाध्यक्ष के पद पर आसीन थी। हालांकि बाद में वे तृणमूल में शामिल हो गईं। शनिवार सुबह दोनों लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दंपति की मौत की खबर मिलते ही जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्राथमिक जांच के अनुसार पति-पत्नी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या की है।