कोलकाता : दिल्ली में पहलवानों के उत्पीड़न के विरोध में राजभवन के उत्तरी द्वार पर एसयूसीआई ने भी प्रदर्शन किया। इस दौरान एसयूसीआई समर्थकों व पुलिस में झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गयी। काफी मशक्कत के बाद स्थिति सामान्य हुई। साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया, विनेश फोगट को रविवार को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। देश के बेहतरीन पहलवानों को पुलिस कोर्ट ले गई। महिला पहलवानों को भी पीटा गया। इन्हीं घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। ये लोग सोमवार को करीब 1 बजे राजभवन के समक्ष जमा हुए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस भी तैनात थी। यहां पर प्रदर्शनकारी बेरिकेड तोड़ने की कोशिश करने लगे। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों में विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में ले गयी।
दिल्ली में पहलवानों के उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प
Visited 78 times, 1 visit(s) today