राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू आज महानगर में

नेताजी इंडोर स्टेडियम में होगा नागरिक अभिनंदन
जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी और नेताजी भवन का करेंगी दौरा
मंगलवार को बेलूड़मठ जाएंगी राष्ट्रपत‌ि
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू आज से दो दिवसीय बंगाल दौरे पर कोलकाता आ रही हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मूर्मू का यह पहला बंगाल दौरा है। पश्च‌िम बंगाल सरकार की तरफ से राष्ट्रपति के सम्मान में सोमवार की शाम नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल सीवी आनंद बोस, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्य के मुख्य सचिव सहित मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 9.55 बजे राष्ट्रपति नई दिल्ली से कोलकाता के ल‌िए उड़ान भरेंगी। सुबह 11.55 बजे राष्ट्रपति की विमान कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। यहां से राष्ट्रपति 12.15 बजे हेलीकॉप्टर से आरसीटीसी हैलीपैड के लिए रवाना होंगी। हैलीपैड से राष्ट्रपति कार से नेताजी भवन के लिए रवाना होंगी। नेताजी भवन से निकलकर राष्ट्रपति दोपहर 1.15 बजे जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी पहुंचेंगी। यहां पर कुछ देर रहने के बाद राष्ट्रपति राजभवन चली जाएंगी। दोपहर का भोजन राजभवन में करने के बाद शाम को वह नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगी। मंगलवार की सुबह राष्ट्रपति साइंस सिटी में आयोजित एक सरकारी बैंक के कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहां से निकलकर राष्ट्रपति बेलूड़मठ जाएंगी। मंगलवार को ही राष्ट्रपति वापस नई दिल्ली लौट जाएंगी।

शेयर करें

मुख्य समाचार

खुद से शादी करने वाली महिला ने कुछ इस तरीके से मनायी अपनी First Wedding Anniversary !

वडोदरा : गुजरात के वडोदरा शहर की रहने वाली क्षमा बिंदु ने एक साल पहले तब सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने खुद से शादी की थी। आगे पढ़ें »

आखिर इस दिग्गज ने क्यों कहा – ‘ राहुल द्रविड़ में अक्ल नहीं ‘

नई दिल्ली : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने की जंग भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड में जारी है। इस मैच आगे पढ़ें »

ऊपर