![](https://sp-ao.shortpixel.ai/client/to_webp,q_lossy,ret_img/https://sanmarg.in/wp-content/uploads/2023/03/WhatsApp-Image-2023-03-21-at-16.29.32-e1679396705853.jpeg)
हावड़ा: केंद्र और राज्य सरकार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज दोपहर हावड़ा मैदान मेट्रो स्टेशन के पास धरना दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिकायत की है कि जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग एक जैसे हैं, वहीं भारतीय बाजार में इन ईंधनों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। इससे वस्तुओं की कीमत बढ़ जाती है। नतीजतन आम लोगों को परेशानी हो रही है। आधार कार्ड को पैन से जोड़ने और एलआईसी के पैसे को गौतम अडानी की कंपनी में ट्रांसफर करने का भी विरोध किया गया।
Visited 131 times, 1 visit(s) today