
हुगली : बिहार राज्य के समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरबा गांव में दो हत्या के मामले का अभियुक्त को बिहार पुलिस ने चंदनगर पुलिस की सहयोग से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम एमडी अफराज हैं।पुलिस ने अभियुक्त को चंदननगर के कालूपुकुर इलाके से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार अफराज ने ताजपुर के मोरबा में शुभम मिश्रा को गोली मार कर हत्या कर दी। वही अनमोल कुमार घटना को देख लेने पर उसे भी गोली मार दी।