पहली बार युद्धपोत की कमान संभालेंगी महिला नेवी अधिकारी ‘देवस्थली’

शेयर करे

नई दिल्ली: बॉर्डर पर देश की रक्षा में हमारे पुरुष जवानों के अलावा महिला जवानों की भागेदारी भी देखी जा रही है। जो दिन-रात खड़े होकर सीमा की रक्षा करते हैं। इसी कड़ी में भारतीय नौसेना में पहली बार पूरा युद्धपोत संभालने की जिम्मेदारी महिला नौसेनिक को दी गई है। लेफ्टिनेंट कमांडर प्रेरणा देवस्थली भारतीय नौसेना की पहली महिला ऑफिसर होंगी जो पूरा युद्धपोत संभालेंगी। पश्चिमी बेड़े के कमांडर रियर एडमिरल प्रवीण नायर के हाथों उन्हें नियुक्ति मिल चुका है। देवस्थली ‘आईएनएस त्रिकंड’ की कमांडिंग ऑफिसर चुनी गयी हैं।

2009 में नेवी ज्वाइन की थीं महिला नौसेना अफसर

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने पिछले दिनों कहा था कि युद्धपोत में भी महिलाएं कमांडिंग ऑफिसर के तौर पर तैनात हो रही हैं। पहली नियुक्ति हो चुकी है। उन्होंने नाम नहीं बताया था। कमांडर प्रेरणा देवस्थली अभी ‘आईएनएस चेन्नै’ पर फर्स्ट लेफ्टिनेंट की भूमिका में तैनात हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई से आने वाली देवस्थली 2009 में भारतीय नौसेना का हिस्सा बनी थीं। उन्होंने टुपोलेव टीयू-142 पर पहली महिला पर्यवेक्षक के रूप में काम किया। यह एक समुद्री टोही विमान है। वे पी8आई पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई की है। प्रेरणा देवस्थली के पति नौसेना में ऑफिसर हैं और उनकी तीन साल की बेटी है।

Visited 156 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर