कोलकाता : कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में कई जगहों पर बारिश हुई। इससे सोमवार को तापमान में काफी गिरावट आई। आज से मंगलवार के बीच कोलकाता में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। कोलकाता में हवा की रफ्तार 50 किमी तक हो सकती है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। तापमान गिरने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में कोलकाता के तापमान में 2 डिग्री की और गिरावट आ सकती है। आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस।
Visited 310 times, 1 visit(s) today