बड़ाबाजार के बिल्डिंगों में रहते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें….

शेयर करे

कोलकाता : महानगर के खतरनाक बिल्डिंग से लेकर बाजारों की स्थिति पर सीएम ममता बनर्जी ने बेहद चिंता व्यक्त की है। सीएम का साफ कहना है कि किसी एक व्यक्ति (मालिक) के कारण हजारों लोगों की जान को खतरे में नहीं डाला जा सकता है। बार – बार समझाने व नोटिस देने के बाद भी स्थिति जस की तस है। अब राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने के बारे में साेच रही है। ऐसे खतरनाक बिल्डिंग को जरूरत पड़ी तो कोर्ट को बताते हुए अधिग्रहण कर लिया जायेगा। जरूरत पड़ी तो सरकार मुआवजा देकर उसे खरीद लेगी। गुरुवार को सीएम ने नवान्न में मेयर, पुलिस की उपस्थिति में कहा कि बड़ाबाजार को देखिये। वहां बार -बार आग लगती है। कई पुराने खतरनाक मकान हैं जो कभी भी गिर सकती हैं। रेनोवेशन या मरम्मत के लिए बार – बार नोटिस दी गयी है। कई मार्केट को देखकर डर लगता है कि न जाने कब मलबा बन जाये। मुख्यमंत्री ने भवानीपुर के जदूबाबू बाजार का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां खतरनाक बिल्डिंग है, नीचे बाजार है, हजारों लोग बैठते हैं, यहां एक आदमी का सवाल नहीं बल्कि हजारों लोगों की जान की बात है। उन्होंने निगम से ऐसे खतरनाक बाजारों की लिस्ट तैयार करने के लिए कहा है। 1 से 1.5 करोड़ खर्च करके बढ़िया बाजार तैयार हो जायेगी।

बड़ाबाजार के लिए विशेष चिंता 

बेहद ही घनी आबादी वाले बड़ाबाजार में खतरनाक बिल्डिंग व आग की घटनाएं बड़ी समस्याएं हैं। प्रशासन द्वारा इसे रोकने के लिए बार -बार लोगों को सचेत किया जाता है। इसके पीछे मुख्य कारण है मकान मालिक, किरायेदार के बीच आपसी विवाद। निगम की तरफ से बार -बार खतरनाक मकानों को खाली करने के लिए कहा गया है लेकिन अभी भी बहुत सारी जगहों पर समस्या जस की तस है। सीएम ने कहा कि जो मकान खतरनाक हालत में हैं, उनके बारे में फिर से सोचना होगा। यह चिंता की बात है कि हर वक्त आग लग जाती है, जहां -तहां प्लास्टिक रख दी जाती है। दाे दिन पहले भी आग लग गयी थी। इन सारी घटनाओं पर चिंता व नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने बड़ाबाजार काे लेकर अलग से बैठक करने का निर्देश दिया है। सीपी से विशेष रूप से देखने के लिए कहा है।

Visited 17,628 times, 1 visit(s) today
21
1

One thought on “बड़ाबाजार के बिल्डिंगों में रहते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें….

Leave a Reply

मुख्य समाचार

राज्यपाल सी.वी आनंद बोस ने गृह मंत्रालाय से की थी शिकायत कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के कार्यालय को
कोलकाता : महानगर में कुछेक दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से रविवार को लोगाें को राहत मिली है। इस
कोलकाता : महानगर में खेलने के दौरान एक बच्चा मर्मांतिक दुर्घटना का शिकार हो गया। बिल्ड‌िंग के 5वें तल्ले से
कोलकाता : मोचीपाड़ा के बाद अब भांगड़ में चोर के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर एफआईआर दर्ज की गई
पुरी: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू हो रही है। इस रथ यात्रा का आयोजन हर साल आषाढ़
हुगली : श्रीरामपुर के महेश में प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा रविवार को निकाली जाएगी। प्रभु जगन्नाथ रथ पर सवार होकर बहन
कोलकाता : दीघा और कोलकाता के ब‌ीच एक स्पेशल ट्रेन शुरू होने जा रही है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को
नई दिल्ली : मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट 23 जुलाई को पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं
कोलकाता : रविवार रथयात्रा के दिन महानगर की सड़कों पर 1,500 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त
कोलकाता के लिये मौसम विभाग का अलर्ट ! कोलकाता : अगले 2-3 घंटे में महानगर के कई हिस्सों में बिजली
कोलकाता : ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ जी की रथ यात्रा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 7 जुलाई
ऊपर