खाना खाने के तुरंत बाद आप भी करते हैं ये 5 काम तो आज ही छोड़े…

शेयर करे

कोलकाता : अक्सर हम अपने खानपान का खास ख्याल रखते हैं क्योंकि इसमें जरा भी गड़बड़ी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। लेकिन कई बार हम पौष्टिक और अच्छा खाना खाने के बाद कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जो हमारे सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। हेल्दी खाना खाने के बाद आप थकावट महसूस करते हैं। उल्टी और दस्त की समस्या हो जाती है। जब ऐसा होता है तो लोगों को लगता है कि उनकी डाइट में ही कोई गड़बड़ी है। लेकिन आपकी कुछ अनहेल्दी आदतों की वजह से ऐसा होता है। आज हम आपको इस लेख में ऐसी कुछ आदतों के बारे में बताने वाले हैं, जो अगर आप खाने के बाद करते हैं तो आपको नुकसान पहुंच सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में…
 रनिंग करना- रनिंग करने से आप हेल्दी और फिट रहते हैं। लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद रनिंग करने से आपको नुकसान हो सकता है। आप को पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खाना अप डाउन होने से पेट में जलन और गंभीर पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। तो डिनर हो या लंच करने के बाद गलती से भी रनिंग ना करें। हां आप कुछ देर टहल जरूर सकते हैं।
लेटना या झपकी लेना- कुछ लोग खाना खाने के तुरंत बाद ही लेट जाते हैं। ऐसा करना भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है और पेट में एसिड बढ़ने के कारण सीने में जलन की समस्याएं बढ़ जाती है।
जिम में वर्कआउट- खाना खाने के तुरंत बाद अगर आप जिम चले जाते हैं तो ऐसा वर्कआउट आपको बिल्कुल भी फायदा नहीं पहुंचा सकता है। एक्सरसाइज करने से पेट फूलना, जी मतलाना, उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती है।
 चाय पीने की आदत- कई लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीने की आदत होती है। लेकिन आपको ऐसा करना भारी पड़ सकता है। चाय पीने से पाचन धीमा हो जाता है और खाने से मिलने वाले पोषक तत्व के अवशोषण को भी चाय कम कर देता है।
ठंडा पानी पीना-खाना खाने के बाद अगर आप तुरंत ठंडा पानी पी लेते हैं, तो ये भी आप को नुकसान पहुंचा सकता है। ये पेट में एंजाइम के स्राव को काम करता है। अम्लता और सूजन का कारण बन जाता है। जिससे खाना पचना मुश्किल हो जाता है।

 

Visited 131 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर