गणपति को क्‍यों प्रिय है Modak ? विघ्‍नहर्ता को अर्पित करें अलग-अलग तरह के मोदक, जानें रेसिपी

शेयर करे

कोलकाता : बुधवार का दिन गणपति बप्‍पा को समर्पित है। ऐसे में इस दिन भगवान गणेश जी का पूजन किया जाता है। भगवान गणेश जी का किसी भी पूजन व शुभ कार्य में विशेष महत्व है। मान्यता है कि गणेश जी के बिना कोई भी शुभ कार्य सफल नहीं होता और इसलिए सबसे पहले उनकी पूजा की जाती है। बुधवार के दिन गणपति जी का व्रत रखने के साथ विधि-विधान से पूजा करने का विधान है। गणपति बप्‍पा को मोदक अत्‍यंत प्रिय है, इसलिए ज्‍यादातर लोग उन्‍हें मोदक का भोग जरूर लगाते हैं। आईए जानें आखिर क्‍यों गजानन को इतना पसंद है मोदक ? अगर आप भी उन्‍हें मोदक का भोग लगाना चाहते हैं, तो अलग-अलग तरह के मोदक तैयार कर सकते हैं।

गणेश जी को प्रिय मोदक से जुड़ी जानिएं परशुराम की एक कथा
कहा जाता है कि एक बार शिव जी शयन कर रहे थे और गणेश जी बाहर पहरा दे रहे थे, ताकि कोई शिव जी की नींद को खराब न करे। इसी बीच वहां भगवान परशुराम पहुंच गए। गणपति ने उन्‍हें अंदर जाने से रोका तो वे क्रोधित हो गए। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच युद्ध शुरू हो गया। जब परशुराम पराजित होने लगे तो उन्होंने शिव जी द्वारा दिए परशु से गणेश जी पर प्रहार कर दिया। इससे गणेश जी का एक दांत टूट गया। इसके बाद युद्ध तो समाप्‍त हो गया, लेकिन दांत टूटने के बाद गणपति को काफी दर्द हुआ और उनके लिए कुछ भी खाना पीना मुश्किल हो गया। तब माता पार्वती ने उनके लिए मोदक तैयार किए। मोदक काफी मुलायम होते हैं। मोदक खाने से गणपति का पेट भर गया और वे अत्‍यंत प्रसन्‍न हुए। तब से मोदक उनका प्रिय व्‍यंजन न गया।

बनाए अलग-अलग तरह के मोदक
वैसे तो मोदक चावल या गेहूं के आटे में ताजा कसा हुआ नारियल और गुड़ मिलाकर बनाया जाता है, लेकिन यहां हम आपको दूसरी तरह के मोदक बता रहे हैं, जिन्‍हें आप मावे की मदद से बना सकते हैं।

गुलकंद मोदक
सामग्री : 150 ग्राम खोया, 50 ग्राम शुगर, 1 ग्राम इलायची पाउडर, 75 ग्राम गुलकंद।
हर बार की तरह शुगर और इलायची पाउडर को बारीक पीसें। इसे खोये में मैश कर दें। खोये की लोई काटें और इसका गोला बनाकर बीच में स्‍पेस बनाएं और गुलकंद भर दें। इसके बाद इसे मोदक का आकार दें।

पिस्ता मोदक
सामग्री :
150 ग्राम खोया, 50 ग्राम शुगर, 1 ग्राम इलायची पाउडर, 10 ग्राम पिस्ता, 10 ग्राम बादाम।
बादाम को कूट लें और पिस्‍ता को बारीक काट लें। शुगर और इलायची पाउडर को भी बारीक पीस लें। इसे खोये में डालकर इसे ग्रेट कर लें। अब खोए के मिक्सचर से गोले बनाएं और कटे हुए पिस्ता और बादाम को मिक्स करके इन गोलों में भरें और इन्‍हें मोदक का आकार दें। आप चाहें तो बाद में मोदक को थोड़ा पिस्ता और केसर से गार्निश कर सकते हैंं।

चॉकलेट मोदक
सामग्री :
150 ग्राम खोया, 50 ग्राम शुगर, 1 ग्राम इलायची पाउडर, 25 ग्राम चॉकलेट कंपाउंड।
एक बर्तन में खोये को मैश कर लें और शुगर और इलायची को बारीक पीस लें। अब शुगर, इलायची और चॉकलेट को खोये में मिलाएं। इस मिक्‍सचर से चॉकलेट मोदक तैयार करें।

Visited 312 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर