Summer Health Tips: भीषण गर्मी में खुद को हीट स्ट्रोक से बचाना है तो करें इन चिजों का सेवन

शेयर करे

कोलकाता : इस बार अप्रैल की गर्मी ने अच्छे अच्छे लोगों को परेशान कर दिया है। तेज धूप, लू और उमस से कहीं भी राहत नहीं मिलती है। गर्मी का मौसम ऐसा होता है जिसमें भूख गायब हो जाती है और दिन भर बस प्यास सताती है। ऐसा लगता है कि सिर्फ दिन भर पानी पीते रहें। कुछ ठंडा खाते रहें जिससे शरीर में नमी बनी रहे। गर्मी में पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं सबसे ज्यादा होती है। जरा सी लापरवाही से उल्टी-दस्त की समस्या होने लगती है। इसीलिए आपको गर्मी में अपनी दिनचर्या और खाने पीने का बहुत ख्याल रखना चाहिए। आपको डाइट में पानी से भरपूर चीजें शामिल करनी चाहिए। घर का बना हल्का और सुपाच्य खाना खाएं। खुद को गर्मी से बचाने के लिए आप दिन में हल्का भोजन करें, खूब पानी पिएं और ज्यादा से ज्यादा घर में रहें। आपको सीजनल फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। गर्मी में आप इन बातों का ख्याल रखें।

सीजनल फल खाएं-
गर्मी में आपको खाने में सीजनल फल और सब्जियां शामिल करने चाहिए। आपको डाइय में तरबूज और खरबूज जैसे पानी वाले फल जरूर शामिल करने चाहिए। इसके अलावा आपको संतरे, अंगूर, लीची, चेरी, आड़ू और आम का सेवन करना चाहिए। इन फलों का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है।
 
सीजनल सब्जियां खाएं-
गर्मी में आपको हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। आप गर्मी में तोरई, लौकी, करेला और भिंडी जैसी सीजन की सब्जियां जरूर खाएं। हां कोशिश करें कि सब्जियां ताजा और कम तेल मसाले में बनी हुई हों। इससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी।


ताजा और हल्का खाना खाएं-

गर्मी में आपको डाइट का बहुत ख्याल रखना चाहिए। आपको ऐसी चीजें खानी चाहिए जो हल्की हों और आसानी से पच जाएं। आपको ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन करना चाहिए। जितनी भूख हो उससे थोड़ा कम खाएं, ज्यादा तेल मसाले वाले खाने से बचें।

शरीर को हाइड्रेट रखें-

गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। आपको दिन भर में ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। इसके अलावा जूस, दही, दूध, छाछ, लस्सी, नींबू पानी, ग्लूकॉन डी पीते रहना चाहिए। आप दिन में 1 नारियल पानी जरूर पिएं इससे शरीर में पानी की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है।

इन पेय पदार्थों को जरूर पिएं-

गर्मी में आपको खाने में दही, छाछ और लस्सी जरूर शामिल करनी चाहिए। इसके अलावा रोज नींबू पानी पिएं। अगर कुछ ठंडा पीने का मन है तो घर के बने शर्बत पिएं। आप तरबूज, आम और लीची का शरबत पी सकते हैं। इसके अलावा बेल का शरबत भी पिएं।

Visited 252 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर