Rath Yatra 2023 : शुरू हुई पुरी की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा

शेयर करे

मौसी के घर गुंडिचा में रहने जाएंगे भगवान श्री जगन्‍नाथ!

कोलकाता : हर साल आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को उड़ीसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। यह रथ यात्रा 10 दिन चलती है और पुरी की इस रथ यात्रा में शामिल होने के लिए देश-दुनिया से भक्‍त आते हैं। इस साल यह रथ यात्रा आज यानी 20 जून 2023 से शुरू हो गई। रथ यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान जगन्नाथ की इस रथ यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों को सारे तीर्थ करने जितना फल मिलता है।

चमत्‍कारिक और रहस्‍यमयी है जगन्‍नाथ मंदिर
सनातन धर्म में भगवान जगन्नाथ को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्‍नाथ का विश्‍वविख्‍यात मंदिर है। इस जगन्‍नाथ मंदिर से जुड़े कई ऐसे रहस्‍य हैं, जो लोगों को चकित करते हैं। फिर चाहे मंदिर के ध्‍वज का हवा से उल्‍टी दिशा में लहराना। मंदिर के अंदर कदम रखते ही समुद्र की लहरों की आवाज सुनाई ना देना। मंदिर के गुंबद के ऊपर कभी किसी पक्षी का ना उड़ना।
भाई-बहन संग मौसी के घर जाएंगे श्री जगन्‍नाथ
इस रथ यात्रा में भगवान जगन्‍नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकलते हैं। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाएं 3 भव्‍य रथों में निकलती हैं और अपनी मौसी के घर गुंडिचा मंदिर जाती हैं। भगवान जगन्‍नाथ, बलभद्र और सुभद्रा एक हफ्ते तक गुंडिचा मंदिर में ठहरते हैं। वहां उनका खूब आदर-सत्कार होता है। इसके बाद भगवान बीमार भी पड़ जाते हैं। भगवान के स्वस्थ्य होने के बाद ही भक्तों को उनके दर्शन होते हैं और फिर रथ यात्रा वापस जगन्‍नाथ मंदिर लौटती है। इस रथयात्रा में शामिल होने वाले साधक को 100 यज्ञ करने के बराबर पुण्य मिलता है। इसलिए देश-दुनिया से लोग सुख-समृद्धि, खुशहाली और पुण्‍य पाने के लिए इस रथ यात्रा में हिस्‍सा लेने के लिए आते हैं।

 

Visited 148 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर