आंखों के अट्रैक्टिव लुक के लिए

नैन नक्श तो ईश्वर प्रदत्त हैं पर उनकी देखभाल और उनके आकर्षण को बढ़ाना इंसान के हाथ में है चाहे उसमें चेहरा हो, हाथ हों, पांव हों, बाजू हो, आंखे हों। आंखें तो चेहरे का वो आइना हैं जो बहुत कुछ बयां कर देता है। आंखों को अगर आकर्षक बनाना हो तो मेकअप मायने रखता है जिन्हें प्रैक्टिस कर आंखों को अलग रूप दिया जा सकता है।

  • ज्यादा धूप पर बाहर न रहें। अगर जाना जरूरी हो तो सन ग्लासेस लगाना न भूलें।
  • आठ घंटे की नींद अवश्य लें, वरना आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो जाते हैं।
  • आंखों के मेकअप के लिए सबसे पहले आईब्रो की शेप ठीक करवाएं। आई ब्रो की शेप अपने माथे और चेहरे की शेप के अनुसार बनवाएं।
  • आंखों को आकर्षक बनाने के लिए आईशैडो का प्रयोग करें। आई शैडो लगाने से पूर्व आईशैडो प्राइमर लगाएं। इससे आईशैडो अधिक समय तक टिका रहेगा।
  • आईशैडो अधिक शिमर या ग्लिटर वाला प्रयोग न करें। इसके प्रयोग से गॉडी लुक आती है। सेमी मैट या मैट आई शैडो का प्रयोग करें। रात्रि के समारोह में जाना हो तो हल्का सा शिमर लगा सकते हैं।
  • आई शैडो फेस मेकअप से पहले ही प्रयोग कर लें तो बेहतर होगा नहीं तो आई शैडो के कुछ पार्टिकल्स चेहरे पर गिर जाते हैं और कभी कभी रंग चेहरे पर रह जाता है। ऐसे में कंसीलर और फाउंडेशन की मदद से चेहरे का मेकअप ठीक कर लें।
  • बेस्ट ऑप्शन होता है पहले आंखों का मेकअप फिर चेहरे का मेकअप करें।
  • क्रीम बेस या वाटरप्रूफ मस्कारा का प्रयोग करें ताकि फैले नहीं। अगर आई लैशेज बहुत छोटी या पतली हैं तो -आर्टिफिशल आई लैशेज को प्रयोग में लाएं। खरीदते समय उनके कलर पर विशेष ध्यान दें कि वो आईब्रोज के रंग से मैच करती हों।
  • अगर आप डार्क लिपस्टिक यूज कर रही हैं तो आंखों का मेकअप कुछ हल्का रखें ताकि संतुलन बना रहे। दोनों अगर गॉडी हों तो चेहरा अजीब लगता है।
  • अगर आप दिन के समारोह में जा रहे हैं तो आंखों का मेकअप लाइट रखें।
  • आई मेकअप आप स्वयं तभी करें जब आपको उसका प्रॉपर प्रयोग करना आता हो नहीं तो मदद लेकर ही करें।
    सुनीता गाबा(उर्वशी)
Visited 101 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

यामी गौतम के घर गूंजी किलकारी, जाने क्या रखा बच्चे का नाम….

मुंबई : यामी गौतम कुछ दिनों पहले फिल्म आर्टिकल 370 में नजर आई थीं। फिल्म के प्रमोशन में एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के लिए खूब आगे पढ़ें »

अहमदाबाद एयरपोर्ट से 4 ISIS आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान-श्रीलंका से है कनेक्शन

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार समेत बॉलीवुड के इन सितारों ने दिया वोट…

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप पलटने से 15 लोगों की मौत

Kolkata Metro: टोकन से ज्यादा मेट्रो स्मार्ट कार्ड खरीद रहे लोग! कई गुना बिक्री बढ़ी

Kolkata Underwater Metro : 2 महीने में 24 लाख यात्रियों का अंडरिरवर मेट्रो में सफर

Liquid Nitrogen Paan : 12 साल की लड़की ने खाया ‘नाइट्रोजन पान’ और पेट के अंदर हो गया छेद

Howrah: BSF कर्मी पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, ECI ने ड्यूटी से हटाया

केरल: नशेड़ी ने अजगर को गले में लपेटकर करने लगा स्टंट, पुलिस ने की कार्रवाई

Kartik Maharaj on Mamata Banerjee : कार्तिक महाराज ने सीएम ममता बनर्जी को भेजा कानूनी नोटिस

ऊपर