Friday Upay: धन प्राप्ति के लिए आज शुक्रवार को करें ये छोटा …

Fallback Image
शेयर करे

कोलकाता : शुक्रवार के दिन मां पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। माना जाता है कि इस दिन की गई पूजा से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसती है। धन प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन कुछ खास उपाय करने से घर में मां लक्ष्मी पधारती हैं और धन का आगमन होता है। जानते हैं कि शुक्रवार के दिन कौन से काम करने चाहिए।

शुक्रवार के दिन करें ये काम

  • शुक्रवार के कुछ उपायों से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर भक्तों की हर कामना पूरी करती हैं। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा से कुंडली का शुक्र दोष भी खत्म हो जाता है और कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। शुक्र मजबूत होने से व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ता है।
  • धन और ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करना बहुत लाभकारी माना जाता है। माता लक्ष्मी से जुड़ा ये उपाय बेहद कारगर माना जाता है। इसका पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। मां लक्ष्मी की पूजा के बाद श्री लक्ष्मी नारायण भगवान को खीर का भोग लगाना चाहिए।
  • शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि पाने के लिए हाथ में पांच लाल रंग के पुष्प लेकर मां लक्ष्मी का स्मरण करें। इसके बाद लक्ष्मीजी को प्रणाम करते हुए उनकी कृपा दृष्टि बनाए रखने की कामना करें। इसके बाद इन फूलों को अपनी तिजोरी या अलमारी में रख दें। इससे घर में मां लक्ष्मी पधारती हैं।
  • धन की आवक में रुकावट आ रही है तो शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के सामने बैठकर कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। अपने माथे पर केसर का तिलक लगाकर ही घर से बाहर जाएं। माना जाता है कि इससे सोया भाग्य जाग जाता है।
  • लक्ष्‍मी प्राप्ति के लिए शुक्रवार के दिन श्रीसूक्‍त का पाठ भी बहुत प्रभावशाली माना जाता है। श्रीसूक्‍त पाठ के मंगलकारी मंत्रों का उच्‍चारण करना बहुत ही प्रभावशाली माना गया है। माना जाता है कि शुक्रवार के दिन श्री सूक्‍त का पाठ करने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर भक्‍तों को मनचाहा फल देती हैं।
Visited 181 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर