शनिवार के दिन न करें ये काम, नहीं तो शनि देव हो जाएंगे नाराज

कोलकाता : शनिवार के दिन कुछ ऐसे काम होते हैं, जिन्हें नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन कामों को करने से जीवन में कलेश और परेशानियां बढ़ती हैं।

आइए जानें कि शनिवार के दिन किन कामों से बचना चाहिए-

1. शनिवार के दिन घर में कोयला या किसी भी प्रकार का ईंधन नहीं लेना चाहिए।

2. शनिवार के दिन तिल या सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि इस दिन तेल खरीदने से शनि दोष लगता है। इस दिन सरसों या तिल का तेल का दान करना शुभ होता है।

3. इस दिन झाड़ू ना खरीदें। शनिवार के दिन झाड़ू खरीदने से घर मेंं आर्थिक हानि होती है।

4. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए। बाल धोने से शनि का बुरा प्रभाव पड़ता है।

5. मान्यता है कि शनिदेव का अस्त्र लोहा है, इसलिए इस दिन लोहे की चीजें खरीदे नहीं बल्कि दान करें।

6. शनिवार को भूलकर भी काले जूते न खरीदें बल्कि हो सके तो किसी गरीब को जूते दान करें। ऐसा करने से आपके ऊपर से शनि की दशा का प्रभाव कम होता है।

7. माना जाता है कि इस दिन नमक नहीं खरीदना चाहिए। नमक खरीदने से कर्ज बढ़ता है और शनिदेव का प्रकोप बढ़ जाता है।

8. शनिवार के दिन भूलकर भी जानवरों को न सताएं। खासतौर पर कुत्‍ते को भूल से भी मारें नहीं। अगर आप ऐसा करते हैं तो शनिदेव आपसे नाराज हो जाएंगे।

9. मान्यता है कि इस दिन मांस-मदिरा का सेवन करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं इसलिए मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए।

शेयर करें

मुख्य समाचार

खुद से शादी करने वाली महिला ने कुछ इस तरीके से मनायी अपनी First Wedding Anniversary !

वडोदरा : गुजरात के वडोदरा शहर की रहने वाली क्षमा बिंदु ने एक साल पहले तब सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने खुद से शादी की थी। आगे पढ़ें »

आखिर इस दिग्गज ने क्यों कहा – ‘ राहुल द्रविड़ में अक्ल नहीं ‘

नई दिल्ली : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीतने की जंग भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड में जारी है। इस मैच आगे पढ़ें »

ऊपर