IPL 2024: IPL सीजन 17 की ये टीमें दावेदार

नई दिल्ली: 22 मार्च से IPL 2024 की शुरुआत हो रही है। पहले मैच में चेन्नई और बेंगलुरु की टीम आपस में भिड़ेंगी। टूर्नामेंट शुरू होने में करीब एक महिने से भी कम वक्त है। वहीं, क्रिकेट फैंस के बीच इस सीजन में चर्चा का विषय है कि कौन सी टीम इस सीजन IPL की ट्रॉफी जीतेगी। IPL 2024 के ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी ने कुछ क्वालिटी प्लेयर्स को खरीदकर अपनी टीमों में शामिल किया था। आपको बताते हैं उन 3 टीमों के बारे में जो इस सीजन खिताब को अपने नाम करने का प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पिछले सीजन एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में पांचवी बार IPL का खिताब अपने नाम किया था। इस बार भी CSK खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। टीम का पहला मैच इस सीजन के पहले दिन ही खेला जाएगा। जहां CSK की टीम RCB से दो-दो हाथ करने उतरेगी। IPL 2024 के ऑक्शन में CSK ने 30.40 करोड़ रुपये खर्च किए और 6 खिलाड़ियों को खरीदा। उन्होंने डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, मुस्तफिजुर रहमान और शार्दुल ठाकुर को ऑक्शन में खरीदा। इस बार भी CSK की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है और खिताब को अपने नाम कर सकती है।

मुंबई इंडियस (MI)

मुंबई इंडियस (MI) का भी पिछले तीन सीजन से प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। लेकिन इस बार मुंबई इंडियस पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। IPL 2024 के ऑक्शन के बाद  MI ने हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटन्स (GT) से ट्रेड किया और उन्हें टीम का कप्तान बनाया।

इस बार मुंबई इंडियस की टीम काफी मजबूत दिख रही है। उनके पास कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच जीता सकते हैं। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी फॉर्म में हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव की भी वापसी भी हो जाएगी। टिम डेविड भी गेंदबाजों की धुनाई करने में सझम हैं। हार्दिक पांड्या भी बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की काबिलियत रखते हैं। ईशान किशन और तिलक वर्मा बल्ले से धमाल मचा सकते हैं। गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह काफी फॉर्म में हैं। ऐसे में मुंबई इंडियस इस बार खिताब को अपने नाम कर सकती है।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

पिछले तीन सीजन से सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। ऐसे में इस सीजन के लिए SRH ने कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदकर टीम में शामिल किया। इनमें IPL इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस शामिल हैं। जिन्हें 20 करोड़ 50 लाख रुपए की बोली लगाकर टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने नीलामी में 30.80 करोड़ रुपये खर्च किए और पैट कमिंस के साथ ट्रैविस हेड और वानिंदु हसरंगा जैसे शानदार प्लेयर को अपने टीम का हिस्सा बनाया।

कई अनुभवी खिलाड़ी टीम में शामिल

कमिंस के टीम में शामिल होने के बाद गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में मजबूती मिलेगी। इसके अलावा वह एक बेहतर कप्तान की भी भूमिका निभा सकते हैं। वहीं टीम के बल्लेबाजी विभाग में उनके पास मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम और हेनरिक क्लासेन जैसे अनुभवी नाम शामिल है।

गेंदबाजी की बात करें तो भुवनेश्वर कुमार और पैट कमिंस के साथ युवा गेंदबाज उमरान मलिक टीम को मजबूत बनाएंगे। स्पिनर मयंक मारकंडे और वानिंदु हसरंगा भी बल्लेबाजों को काफी परेशान करने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा टीम में ऑलराउंडर मार्को यांसिन और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी भी हैं, जो खेल के तीनों डिपार्टमेंट में टीम के लिए शानदार योगदान दे सकते हैं।

 

ऐसा है IPL 2024 का शेड्यूल

 

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्ल बैंगलोर22 मार्चशुक्रवार8:00चेन्नई
पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स23 मार्चशनिवार3:30मोहाली
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद23 मार्चशनिवार7:30कोलकाता
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स24 मार्चरविवार3:30जयपुर
गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस24 मार्चरविवार7:30अहमदाबाद
रॉयल चैलेंजर्ल बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स25 मार्चसोमवार7:30बैंगलोर
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस26 मार्चमंगलवार7:30चेन्नई
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस27 मार्चबुधवार7:30हैदराबाद
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स28 मार्चगुरुवार7:30जयपुर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स29 मार्चशुक्रवार7:30बैंगलोर
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स30 मार्चशनिवार7:30लखनऊ
गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद31 मार्चरविवार3:30अहमदाबाद
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स31 मार्चरविवार7:30विजाग
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स1 अप्रैलसोमवार7:30मुंबई
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स2 अप्रैलमंगलवार7:30बैंगलोर
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स3 अप्रैलबुधवार6:30विजाग
गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स4 अप्रैलगुरुवार7:30अहमदाबाद
सनराइडर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स5 अप्रैलशुक्रवार7:30हैदराबाद
राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर6 अप्रैलशनिवार7:30जयपुर
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स7 अप्रैलरविवार3:30मुंबई
लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस7 अप्रैलरविवार7:30लखनऊ.
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

भीषण गर्मी के बीच लोडशेडिंग और लो वोल्टेज से परेशान हैं लोग

कोलकाता : महानगर में फिलहाल प्रचण्ड गर्मी पड़ रही है। रोज ही कोलकाता का तापमान 40 डिग्री और उससे अधिक पर रिकॉर्ड किया जा रहा आगे पढ़ें »

ऊपर