Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर खाएं खिचड़ी, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

शेयर करे

कोलकाता: मकर संक्रांति त्योहार का सनातम धर्म में विशेष महत्व है। इस साल मकर संक्रांति का त्योहार सोमवार(15 जनवरी) को मनाया जा रहा है। इस दिन स्नान और दान जैसे कई कार्यों को करके पुण्य कमाया जा सकता है। सूर्य देव की उपासना करने के अलावा लोग पवित्र नदियों में स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। वैसे संक्रांति से कई दूसरे रीति-रिवाज भी जुड़े हैं और इसे अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में लोग पतंग उड़ाते हैं वही दूसरी तरफ खानपान में पारंपरिक तरीके से खिचड़ी बनाई जाती है। क्या आपको पता है कि इस ट्रेडिशनल फूड के कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

पाचन क्रिया में सुधार

पेट का स्वास्थ्य बिगड़ने पर चावल और दाल से बनी हेल्दी खिचड़ी को खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, ये लाइट फूड है जिसे पचाना काफी आसान है। कम मसाले और अनाज से बनी खिचड़ी का स्वाद शानदार होता है। अगर इसे रुटीन में खाया जाए तो शरीर में फाइबर समेत कई पोषक तत्वों की पूर्ति की जा सकती है।

दिल के लिए फायदेमंद

कम तेल, घी और हल्दी-नमक में तैयार होने वाली खिचड़ी दिल को स्वस्थ रखने में मदद करती है। दिल के मरीजों को डॉक्टर या एक्सपर्ट भी हल्दी जैसी चीजें खाने की सलाह देती हैं।

वेट लॉस में मदद

वजन घटाने वालों को खिचड़ी जैसे लाइट फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, खिचड़ी के पोषक तत्वों से हमारा मेटाबॉलिज्म मजबूत हो पाता है। इससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है। साथ ही इस हेल्दी डिश को खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और अनहेल्दी फूड्स को खाने की क्रेविंग भी कम होती है।

पोषक तत्वों से भरपूर

जिम जाने वालों को भी खिचड़ी खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, इसमें प्रोटीन होता है। इसके अलावा खिचड़ी कार्ब्स, आयरन, फाइबर, विटामिन सी, कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे मिनरल से भरपूर होती है। ये सभी तत्व इसे बेहद गुणकारी बनाते हैं।

इस तरह बनाएं हेल्दी खिचड़ी

आप चाहे तो बीन्स या दूसरी सब्जियों को शामिल करके वेजिटेबल्स वाली खिचड़ी भी तैयार कर सकते हैं। मूंग दाल, चावल के न्यूट्रिएंट्स के अलावा इसमें सब्जियों के पोषक तत्व शामिल होने से दोगुने फायदे हासिल किए जा सकते हैं। इस तरह के फूड को खाने से हमारी बॉडी डिटॉक्स तक होती है। इसलिए मकर संक्रांति पर बनाए जाने वाली खिचड़ी को अभी से अपने खानपान का हिस्सा बनाएं।

Visited 156 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर