Friday Mantra : जीवन भर माता लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने …

शेयर करे

कोलकाता : शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए विधि-विधान से पूजा की जाती है। माता लक्ष्मी धन की देवी हैं। इनकी कृपा से ही व्यक्ति को जीवन में धन और वैभव की प्राप्ति होती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार जिन लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है, उन्हें जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। ज्योतिष विदों की मानें तो शुक्रवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से माता लक्ष्मी आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखेंगी। यदि आप भी अपने घर में हमेशा सुख समृद्धि की कामना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी से जुड़े उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय

शुक्रवार उपाय

शुक्रवार का व्रत रखने से लक्ष्मी जी की असीम कृपा प्राप्त होती है। इस दिन सुबह और शाम के समय लक्ष्मी जी की पूजा करें।
इस दिन “ॐ शुं शुक्राय नम:” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं” नटरों का जाप करें। लक्ष्मी जी को सफेद रंग अधिक प्रिय है। यदि संभव हो तो सफेद रंग की चीजों का दान करें। कहते हैं सफेद वस्तुओं का दान जीवन में समृद्धि लाता है।
शुक्रवार के दिन चींटियों और गाय को आटा खिलाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। शुक्रवार के दिन शुद्ध घी का दीपक जलाने और तुलसी के पौधे की पूजा करने से माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं।
शुक्रवार को पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के मंदिर जाकर उन्हें लाल वस्त्र, लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुन्नी और लाल चूड़ियां अर्पित करें।
शंख और घंटी में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में यदि आप पूजा करते समय आप इनका इस्तेमाल करेंगे, तो माता लक्ष्मी आप पर जल्द ही प्रसन्न होंगी।
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी नारायण का पाठ करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। पाठ करने के बाद उस दिन लक्ष्मी नारायण को खीर का भोग जरूर लगाएं।

 

Visited 156 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर