Camphor Upay: घर के इन 5 कोनों में रख दें कपूर का टुकड़ा, उसके बाद …

Fallback Image
शेयर करे

कोलकाता : वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जो परिवार में खुशहाली लाते हैं। साथ ही, व्यक्ति की आर्थिक तरक्की के रास्ते खोलते हैं। वास्तु जानकारों के अनुसार आर्थिक तरक्की के लिए कपूर के कुछ उपायों को बेहद कारगर माना गया है। मान्यता है कि कपूर के सही इस्तेमाल से घर का वातावरण तो शुद्ध होता ही है। साथ ही, आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के किन हिस्सों में अगर नियमित रूप से कपूर जलाया जाए, तो धन आगमन होता है।

घर के इन कोनों में रखें कपूर

घर के मुख्य द्वार पर 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार से ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। ऐसे में रोज एक कपूर का टुकड़ा जरूर जलाएं। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है। साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ऐसे में कपूर जलाने से धन लाभ के योग बनते हैं।

मंदिर में रखें कपूर 

वास्तु जानकारों के अनुसार पूजा घर में कपूर जलाना बहुत शुभ माना गया है। कहते हैं कि पूरे घर में ऊर्जा का केंद्र घर का पूजा स्थल ही होता है। ऐसे में इस स्थान पर कपूर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह पूरे घर में हो जाता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। इस दिन मां लक्ष्मी घर में वास करती है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होती है।

घर में पूजा के दौरान जलाएं कपूर  

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ में मुख्य सामग्री के तौर पर किया जाता है। नियमित रूप से पूजा के दौरान कपूर जलाने से घर का वातावरण तो शुद्ध होता ही है। साथ ही, मानसिक विकार भी दूर होते हैं। कपूर का ये उपाय धन लाभ के लिए भी कारगर है।

तिजोरी में रखें कपूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार धन लाभ के लिए कपूर का एक छोटा सा टुकड़ा तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन लाभ के कई योग बनने लगते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव की कृपा भी तिजोरी पर बनी रहती है। कपूर का यह उपाय फिजूलखर्ची को भी नियंत्रित करता है, जिससे आर्थिक हानि नहीं होती।

किचन में जलाएं कपूर

बता दें कि किचन में भी कपूर का टुकड़ा रखना बहुत शुभ माना गया है। कहते हैं कि किचन में कपूर के टुकड़ों को रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही, किचन में आने वाले कीटों से भी राहत मिलती है। इतना ही नहीं, कपूर का ये उपाय घर में अन्न और धन की कमी नहीं होने देता।

 

 

 

Visited 186 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर