कोलकाता के 3 अधिकारियों को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

कुल 31 अधिकारियों एवं कार्मिकों को मिलेगा सम्मान
कोलकाता : केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस 2024 की पूर्व संध्या पर कोलकाता सीबीआई के 3 अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गयी है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो के 31 अधिकारियों व कार्मिकों को विशिष्ठ सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक प्रदान किए गए हैं। 6 अधिकारियों व कर्मियों को विशिष्ठ सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि 25 अन्य अधिकारियों व कर्मियों को सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक दिये गये हैं। विशिष्ठ सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए मयूख मैत्रा, अपर पुलिस अधीक्षक, एसयू, सीबीआई, कोलकाता को चयनित किया गया है। वहीं सराहनीय सेवा हेतु पुलिस पदक के लिए राहुल कुमार, निरीक्षक, ईओबी, सीबीआई, कोलकाता, श्रीनिवास पिल्लारी, प्रिन्सिपल सिस्टम एनालिस्ट, एसीबी, सीबीआई, कोलकाता को चयनित किया गया है।

Visited 73 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

मिड-स्मॉल कैप में शानदार तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

नई दिल्ली: शुरुआती गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ है। मिडकैप स्टॉक्स में भारी खरीदारी के चलते निफ्टी का आगे पढ़ें »

ऊपर