World Radio Day 2024: विश्व रेडियो दिवस आज, पढ़ें इससे जुड़ी कुछ रोचक जानकारी

शेयर करे

नई दिल्ली: वर्तमान दौर में मोबाइल फोन के माध्यम से लोग देश-दुनिया की जानकारी मिनटों में ले सकते हैं। जबकि पहले एक समय ऐसा था जब देश दुनिया से जुड़ी तमाम जानकारियों का एक बड़ा साधन रेडियो था। भारत में अगर रेडियो की बात करें तो यहां अंग्रेजों के जमाने में रेडियो के माध्यम से नागरिकों तक सूचनाओं को पहुंचाने का काम किया गया। इतना ही नहीं, 15 अगस्‍त 1947 को जब देश आजाद हुआ, तो इसकी घोषणा भी रेडियो पर ही की गई थी। समय बीतने के साथ-साथ टीवी, लैपटॉप, इंटरनेट, मोबाइल फोन जैसे तमाम साधन आ गए। रेडियो की जगह FM रेडियो लोगों की जिंदगी का हिस्‍सा बन गया। हर साल 13 फरवरी को वर्ल्‍ड रेडियो डे (World Radio Day) के तौर पर मनाया जाता है। आपको बताते हैं इससे जुड़ी रोचक जानकारी।

रेडियो दिवस का इतिहास

साल 2010 में स्पेन रेडियो अकादमी ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद साल 2011 में यूनेस्को के सदस्य देशों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया और आधिकारिक रूप से पहली बार 13 फरवरी 2012 को रेडियो दिवस मनाया गया।

कैसे चुनी गई 13 फरवरी की तारीख?

बता दें कि 13 फरवरी सन 1946 में संयुक्त राष्ट्र रेडियो की शुरुआत हुई थी। इस वजह से अंतरराष्‍ट्रीय रूप से रेडियो दिवस मनाने के लिए 13 फरवरी की तारीख को चुना गया। इसे संयुक्त राष्ट्र रेडियो की वर्षगांठ के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। हर साल इस दिन की एक थीम निर्धारित होती है। इस साल 2024 की थीम है- ‘Radio: A century of informing, entertaining and educating’.

 

 

Visited 106 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर