मन की बात की 100वीं कड़ी संपन्‍न होने का उत्‍सव मनाने के लिए संस्‍कृति मंत्रालय ने 13 प्रतिष्ठित स्थानों पर प्रोजेक्शन मैपिंग शो आयोजित किए

नई दिल्ली में लाल किले और प्रधानमंत्री संग्रहालय में प्रोजेक्शन मैपिंग का आयोजन किया गया

नई दिल्ली : संस्कृति मंत्रालय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के अग्रणी रेडियो शो, मन की बात की 100वीं कड़ी संपन्‍न होने का उत्‍सव मनाने के लिए संपूर्ण भारत में 13 विशिष्‍ठ स्‍थलों पर प्रोजेक्‍शन मैपिंग शो की एक श्रृंखला का आयोजन किया।

इस शो में आम भारतीयों की प्रेरणादायक कहानियां, सांस्कृतिक विरासत और देश की प्रगति की कथा दर्शायी गयी है।

3 अक्टूबर, 2014 को मन की बात का प्रसारण आरंभ हुआ था। तब से हर माह के अंतिम रविवार को आकाशवाणी और दूरदर्शन से सुबह 11 बजे इसका प्रसारण किया जाता है। यह शो प्रधानमंत्री के “शासन के प्रति समावेशी और जन-केंद्रित दृष्टिकोण की इच्‍छा और दृढ़ संकल्‍प को दर्शाता है।”

शेयर करें

मुख्य समाचार

 कर्नल शुचिता शेखर सेना सेवा कोर की पहली महिला अधिकारी

नयी दिल्ली : कर्नल शुचिता शेखर सेना सेवा कोर की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं, जिन्होंने पूरी तरह से परिचालन उत्तरी कमान की आपूर्ति शृंखला आगे पढ़ें »

Train Accident : मदद के लिए पीड़ितों को दिये गये 2000 के नोट

कोलकाता : ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे के बाद पीड़ितों की मदद के लिए राज्य सरकार आगे आते हुए  पीड़ितों को आर्थिक मदद देने का आगे पढ़ें »

ऊपर