इस महिला को हर 3 महीने पर आता है हार्ट अटैक, डॉक्टर भी हुए हैरान

शेयर करे

मुंबई: कोरोना के बाद से देश में हार्ट अटैक के मामलों में तेजी आई है। एक आकंड़े के मुताबिक साल 2022 में 32,457 लोगों की मौत हो चुकी है। हर 72 मिनट में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। इसमें सिंगर केके, कॉमेडियन राजु श्रीवास्तव, एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला, एक्टर डायरेक्टर सतीश कौशिक जैसे कई सेलेब्रेटी शामिल है। हार्ट अटैक आने के बाद लोग डर जाते हैं, लेकिन आज हम ऐसी महिला की बात करेंगे जिसे पांच बार हार्ट अटैक आया लेकिन फिर भी वो अभी भी जीवित है। उसे देखकर डॉक्टर भी हैरान है।

16 महीने में आया 5 बार अटैक

हार्ट अटैक के बाद लोग काफी चिंतित हो जाते हैं। लेकिन ये महिला 5 हार्ट अटैक आने के बाद भी जी रही है और एक आम जीवनशैली अपना रही है। ये महिला 51 साल की है और मुंबई के मुलुंड की रहने वाली है। इसे पिछले 16 महीनों में 5 बार हार्ट अटैक आ चुका है। महिला को इसके कारण पांच स्टेंट लगाने पड़े। इसके साथी ही उसे 6 बार एंजियोप्लास्टी और एक बार कार्डियक बायपास ऑपरेशन करना पड़ा। उसे अंतिम बार 1 दिसंबर को हार्ट अटैक हुआ था। उसे ये जानना है कि ऐसा उसके साथ क्यों हो रहा है।

हर 3-4 महीने में अटैक

महिला को पहली बार हार्ट अटैक सितंबर 2022 में आया था जब वो जयपुर से बोरीवली ट्रेन में सफर कर रही थी। उस वक्त रेलवे अधिकारियों ने अहमदाबाद में भर्ती कर दिया था। जहां उसका इलाज हुआ था। डॉक्टर्स भी नहीं पता लगा पा रहें कि उसे ये अटैक बार-बार क्यों आ रहे हैं। हार्ट एक्सपर्ट का मानना है कि ये एक ऑटो इम्यून डिजीज हो सकता है जिसकी वजह से ये हो रहा है। लेकिन कोई ठोस कारण अभी तक पता नहीं चला है। महिला ने जानकारी दी कि उसे फरवरी, मई, जुलाई, नवंबर में हार्ट अटैक हो चुका है. उसे शुगर, हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापा जैसी बीमारी पहले से ही है।

डॉक्टर्स भी है हैरान

सितंबर 2022 में उसका वेट 107 किलोग्राम था लेकिन उसने अभी तक 30 किलोग्राम वजन कम किया है। वो अपना कोलेस्टॉल कम करने के लिए दवाईयां ले रही है। इसके साथ ही शुगर की भी दवाई ले रही है। जिसके बाद बाकी चीजें कंट्रोल में है लेकिन हार्ट अटैक रूकने का नाम नहीं ले रहा है। हर बार अलग-अलग जगह ब्लोकेज बन जाता है। इसने सर्जरी के बाद भी ये ठीक नहीं हो रहा है।

 

 

Visited 105 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर