Strawberry Moon 2024 : 21 जून को आसमान में दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून, जानें क्या है यह

शेयर करे

कोलकाता : ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन आसमान में चांद का अद्भुत नजारा दिखेगा। इस नजारे को स्ट्रॉबेरी मून कहा जाता है। कहते हैं कि पूर्णिमा के दिन ही स्ट्रॉबेरी मून दिखाई पड़ता है। इस दिन के चांद का रंग स्ट्रॉबेरी की तरह होगा, जिसके कारण इसे स्ट्रॉबेरी चांद कहा जाता है। खगोल शास्त्रियों के अनुसार, आज चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी से निकटता के कारण अपने सामान्य आकार से बड़ा दिखता है। स्ट्रॉबेरी मून को हनी मून भी कहा जाता है। पूर्णिमा के चांद को फुल मून भी कहा जाता है, लेकिन हर पूर्णिमा के चांद को सुपरमून या फूल मून नहीं कहा जा सकता है। 21 जून को आने वाली पूर्णिमा इस बार आम पूर्णिमा से अलग होने वाली है, क्योंकि इस बार स्ट्रॉबेरी मून 20 से लेकर 22 जून के बीच दिखने वाला है, यानी गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार, तीनों दिन चंद्रमा पूरी तरह से गोल दिखेगा और काफी चमकीला होगा।

आदिवासियों ने रखा था स्ट्रॉबेरी मून नाम
उत्तरी अमेरिका के आदिवासियों ने चांद का नाम स्ट्रॉबेरी मून रखा था, क्योंकि ये वक्त स्ट्रॉबेरी फल की कटाई का होता है। ये पूरी तरह स्ट्रॉबेरी के रंग का लाल या एकदम गुलाबी नहीं दिखेगा। ये पीली रोशनी के साथ सोने-सा नजर आएगा और हल्का लाल रंग का भी असर होगा।

गर्मियों में निकलने के कारण स्ट्रॉबेरी मून को हॉट मून भी कहा जाता है। इस समय दुनियाभर में कई जगहों पर गुलाब की फसल लहलहाती है, इसलिए इसे रोज मून भी कहते हैं। वहीं यूरोपियन लोग इसे हनी मून कहते हैं। इस समय मधुमक्खियां शहद के छत्ते तैयार कर चुकी होती हैं। ये समय उनमें से शहद निकालने का होता है।

शादी वाले हनीमून से भी रिलेशन
हनीमून शब्द का इस्तेमाल 1500 सदी से होता आ रहा है। स्ट्रॉबेरी मून के समय ही दुनियाभर में कई देशों में शादियां होती हैं। शादी के बाद अक्सर लोग हनीमून मनाने कहीं न कहीं चले जाते हैं। चांद के अलग-अलग नाम लोगों की मान्यताओं पर आधारित हैं। संस्कृति, समय और त्योहारों की वजह से चांद को अलग-अलग नाम दे दिए गए हैं।

 

Visited 71 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

राज्यपाल सी.वी आनंद बोस ने गृह मंत्रालाय से की थी शिकायत कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के कार्यालय को
कोलकाता : महानगर में कुछेक दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से रविवार को लोगाें को राहत मिली है। इस
कोलकाता : महानगर में खेलने के दौरान एक बच्चा मर्मांतिक दुर्घटना का शिकार हो गया। बिल्ड‌िंग के 5वें तल्ले से
कोलकाता : मोचीपाड़ा के बाद अब भांगड़ में चोर के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर एफआईआर दर्ज की गई
पुरी: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू हो रही है। इस रथ यात्रा का आयोजन हर साल आषाढ़
हुगली : श्रीरामपुर के महेश में प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा रविवार को निकाली जाएगी। प्रभु जगन्नाथ रथ पर सवार होकर बहन
कोलकाता : दीघा और कोलकाता के ब‌ीच एक स्पेशल ट्रेन शुरू होने जा रही है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को
नई दिल्ली : मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट 23 जुलाई को पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं
कोलकाता : रविवार रथयात्रा के दिन महानगर की सड़कों पर 1,500 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त
कोलकाता के लिये मौसम विभाग का अलर्ट ! कोलकाता : अगले 2-3 घंटे में महानगर के कई हिस्सों में बिजली
कोलकाता : ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ जी की रथ यात्रा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 7 जुलाई
ऊपर