श्रीराम में है गहरी आस्था, मुंबई से अयोध्या पैदल निकली मुस्लिम लड़की शबनम

शेयर करे

लखनऊ: यूपी के अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। इसके लिए कई बड़ी हस्तियों को निमंत्रण पत्र भेजा जा चुका है। वहीं, इस दौरान देशभर से लोगों की भारी भीड़ होने की संभावना है। कई राज्यों से लोग श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए आने भी लगे हैं। इसी को लेकर मुंबई की मुस्लिम युवती शबनम शेख की भी पूरे देशभर में चर्चा है। शबनम मुंबई से अयोध्या के लिए अपने दोस्त रमन राज शर्मा व विनीत पांडे के साथ पैदल निकली हैं।

पुलिस संरक्षण में यात्रा कर रही शबनम भगवान राम के मूर्ति स्थापना में शामिल होंगी। शबनम ने बताया कि उन्हें मुस्लिम होने पर गर्व है। लड़की भी पैदल यात्रा कर सकती है। यह दिखाने के लिए वह यात्रा पर निकली हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के इसी भ्रम को तोड़ना है कि सिर्फ लड़के ही कर पैदल यात्रा नहीं सकते हैं लड़कियां भी कर सकती हैं।

श्रीराम के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं

शबनम ने आगे कहा कि भगवान राम सबके हैं। राम जी के दर्शन करने के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं है। एक अच्छा इंसान होना जरूरी है। उनका दिल साफ होना चाहिए। श्रीराम भारत समेत पूरी दुनिया के हैं। अपनी यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि रास्ते में कुछ मुस्लिम मिलते हैं। वो सलाम करते हैं। जय श्री राम भी कहते हैं।

अयोध्या पहुंचने की तारीख तय नहीं

मीडिया से बातचीत में शबनम ने कहा कि अभी वह नहीं जानती कि कब तक अयोध्या पहुंचेगी। श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। रास्ते भर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए वह अयोध्या की यात्रा कर रही हैं।

 

Visited 115 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर