मुर्शिदाबाद में राजनाथ सिंह की चुनावी रैली, TMC पर किया हमला | Sanmarg

मुर्शिदाबाद में राजनाथ सिंह की चुनावी रैली, TMC पर किया हमला

मुर्शिदाबाद: लोकसभा चुनाव को लेकर बंगाल में सियासी पारा हाई है। एक तरफ ममता बनर्जी रैलियों में केंद्र सरकार पर हल्लाबोल रही है तो दूसरी ओर BJP भी TMC को घेर रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज रविवार(21 अप्रैल) को मुर्शिदाबाद में जनसभा को संबोधित किया। राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में उनके नेतृत्व वाली सरकार के शासन में अराजकता फैली हुई है।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में महिला ने एक साथ दिया 6 बच्चों को जन्म, डॉक्टर हैरान-परिजन खुश

राजनाथ सिंह ने संदेशखाली का किया जिक्र
उन्होंने कहा कि राज्य में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद संदेशखाली जैसी घटनाएं हो रही हैं। मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार गौरी शंकर घोष के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के शासन में अराजकता फैली हुई है।’’ उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार के आरोपों को लेकर दुनिया भर के लोग शर्मिंदा हैं। TMC के कुछ स्थानीय नेताओं पर राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के साथ-साथ आदिवासियों सहित ग्रामीणों की जमीन हड़पने के आरोप लगे हैं रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘यहां राज्य में गुंडों का बोलबाला है और लोग डरे हुए हैं।’’

ये भी देखे…

Visited 27 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर