
नयी दिल्ली : मोदी सरनेम मामले में दो साल की सजा होन के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म हो गई है। संसद सदस्यता रद्द होने के बाद राहुल गांधी ने अपने ट्विटर प्रोफाइल के बायो में बदलाव किया है। उन्होंने बायो में Dis’Qualified MP (डिस्क्वालीफाईड सांसद) लिखा है। राहुल 2019 में केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। कांग्रेस की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस में काफी नाराजगी देखी जा रही है। 25 मार्च को राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुझे अयोग्य करके चुप नहीं करा सकते। मैं हमेशा जनता के बीच में रहूंगा। चाहे सांसद रहूं या नहीं, लोगों की आवाज उठाता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं सवाल करता रहूंगा। केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने झूठ बोला, मेरे पत्रों का जवाब नहीं दिया गया। मैं देश में लोकतंत्र के लिए लड़ रहा हूं।