National Creators Awards: जया किशोरी, मैथिली ठाकुर, RJ रौनक समेत कई युवा हस्तियों को PM मोदी ने किया सम्मानित

शेयर करे

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शुक्रवार( 8 मार्च) को पहले नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड से कई लोगों को सम्मानित किया। यह पुरस्कार कहानी सुनाने, सामाजिक परिवर्तन, पर्यावरणीय स्थिरता, शिक्षा, गेमिंग सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता और प्रभाव को पहचानने का एक प्रयास है। इस पुरस्कार में अपार सार्वजनिक भागीदारी देखी गई है। बता दें कि इसके लिए 1.5 लाख से अधिक नामांकन और लगभग 10 लाख वोट डाले गए हैं। ये पुरस्कार 20 श्रेणियों में प्रदान किए गए।

 

जया किशोरी, मैथली ठाकुर और गौरव चौधरी को पुरस्कार

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी नई दिल्ली के भारत मंडपम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को पुरस्कार वितरित किया। पहले नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में कथा वाचक जया किशोरी को सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैथली ठाकुर को सांस्कृतिक राजदूत वर्ष पुरस्कार दिया। पीएम मोदी ने ड्रू हिक्स को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार प्रदान किया। पीएम मोदी ने गौरव चौधरी को तकनीकी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार प्रदान किया। कामिया जानी को पसंदीदा ट्रैवल क्रिएटर पुरस्कार प्रदान किया गया।

कविताज किचन और आरजे रौनक को भी मिला पुरस्कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंक्ति पांडे को फेवरेट ग्रीन चैंपियन पुरस्कार प्रदान किया। पीएम ने रणवीर अल्लाहबादिया को डिसरप्टर ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया। कीर्तिका गोविंदासामी को सर्वश्रेष्ठ कहानीकार का पुरस्कार प्रदान किया गया। मल्हार कलांबे को स्वच्छता एंबेसडर पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जान्हवी सिंह को हेरिटेज फैशन आइकन अवॉर्ड प्रदान किया। इसके साथ ही श्रद्धा को सबसे रचनात्मक निर्माता-महिला पुरस्कार प्रदान किया। वहीं सर्वाधिक रचनात्मक क्रिएटर-मेल पुरस्कार आरजे रौनक (बौआ) को प्रदान किया। बेस्ट क्रिएटर इन फूट कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ निर्माता का पुरस्कार कबिता सिंह (कबिताज़ किचन) को दिया गया।

Visited 69 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर