Maharashtra : कौन हैं गणपत गायकवाड़, जिन्होंने पुलिस स्टेशन में शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को मारी गोलियां

शेयर करे

उल्हासनगर : महाराष्ट्र के उल्हासनगर में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ द्वारा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेता महेश गायकवाड़ को गोली मारने के आरोपों पर राजनीति गरमा गई है। विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुलिस ने इस मामले में भाजपा विधायक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
कौन हैं गणपत गायकवाड़ और महेश गायकवाड़
गणपत गायकवाड़, कल्याण ईस्ट सीट से भाजपा विधायक हैं। गायकवाड़ तीन बार के विधायक है और साल 2009 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। गणपत गायकवाड़ दो बार निर्दलीय विधायक रहे हैं। गायकवाड़ ने सुलभा गायकवाड़ से शादी की है और इनके तीन बच्चे वैभव गायकवाड़, सयाली गायकवाड़ और प्रणव गायकवाड़ हैं। वहीं, शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ कोरपोरेटर हैं और सीएम एकनाथ शिंदे के करीबी माने जाते हैं। महेश गायकवाड़ उल्हासनगर शिवसेना के प्रमुख भी हैं।
विपक्ष ने सरकार पर लगाए आरोप
महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेत्तिवार ने घटना को लेकर सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में लिखा ‘उल्हासनगर के एक पुलिस स्टेशन में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और शिंदे गुट के कोरपोरेटर के बीच फायरिंग की घटना हुई है। भाजपा के बॉस ‘सागर’ बंगले में बैठे हैं और शिंदे गुट के बॉस ‘वर्षा’ बंगले में बैठे हैं, इसलिए दोनों पार्टियों के पदाधिकारियों और विधायकों को लगता है कि वह पुलिस के साथ खेल सकते हैं और कानून को अपने हाथ में ले सकते हैं।’

Visited 58 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर