Heatwave in India: गर्म हवाएं निकालेंगी पसीना, बंगाल से लेकर …

शेयर करे

नई दिल्ली : अप्रैल शुरू होते ही गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। आईएमडी ने वीडियो जारी कर बताया कि ओडिशा, झारखंड, रायलसीमा और पश्चिम बंगाल में 4-6 अप्रैल, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर हीट वेव की संभावना है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और झारखंड में भी तापमान बढ़ेगा। यहां भी हीट वेव चलने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर भारत यानी दिल्ली, राजस्थान और यूपी सहित अन्य राज्यों में मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। आईएमडी ने हाल ही में पूरे अप्रैल में कैसा मौसम रहेगा? इसको लेकर जानकारी दी थी।

अप्रैल में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने हाल ही कहा में था कि अप्रैल से जून के बीच उत्तर के मैदानी इलाकों समेत दक्षिण भारत में भीषण गर्मी और लू (हीट वेव) चलेगी। आईएमडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, ”अप्रैल 2024 के दौरान, दक्षिण प्रायद्वीप के कई हिस्सों और उससे सटे उत्तर-पश्चिम मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सामान्य से अधिक उष्ण लहर/हीट वेव दिन रहने की संभावना है।”

किन राज्यों पर होगा सबसे ज्यादा असर
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा था कि मध्य भारत, उत्तर के मैदानी इलाकों और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में कई दिनों तक लू चलने का अनुमान है। इन राज्यों में गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश शामिल हैं।

 

Visited 65 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर