पटना से रांची जाने वालों के लिए खुशखबरी, इस दिन से चलेगी वंदे भारत ट्रेन, जानें टाइमिंग और शेड्यूल

शेयर करे

पटना: पटना से रांची जाने वालों के लिए रेलवे ने खुशखबरी दी है।  25 अप्रैल 2023 से इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इससे यात्री कम समय में पटना से रांची पहुंच जाएंगे। इस ट्रेन को चलाने को लेकर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस ट्रेन के चलने से पटना से रांची का सफर महज छह घंटे में पूरा हो जाएगा। अभी पटना से रांची के लिए चार ट्रेनें चल रही हैं। वंदे भारत ट्रेन को चलाने के साथ ट्रेन को मैनेज करने के लिए लोको पायलट और क्रू मेंबर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पटना से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन को लेकर केंद्र सरकार की ओर से पेश बजट 2023-24 में ऐलान किया गया था। अब इस ट्रेन का शेड्यूल जारी किया गया है। रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने बताया कि यह ट्रेन 25 अप्रैल से रांची से पटना के बीच दौड़ेगी। कुछ कागजी काम है जिसे फौरन निपटा लिया जाएगा। इस ट्रेन के लिए नए रूट का भी निर्माण किया गया है, जिसका काम पूरा हो चुका है। यह झारखंड को मिलने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन होगी।

सप्ताह में छह दिन मिलेगी सुविधा
जानकारी के मुताबिक रांची से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी। ट्रेन रांची, टाटी सिल्वे, बीआईटी मेसरा, बरकाकाना, हजारीबाग होते हुए पटना जाएगी। वंदे भारत ट्रेन सुबह 7:30 बजे रांची से चलेगी और दोपहर दो बजे पटना पहुंचेगी। इसके बाद पटना से दोपहर 3:30 बजे चलकर रात 10:30 बजे रांची पहुंचेगी। इस ट्रेन का मेंटनेंस हटिया यार्ड में होगा। इस ट्रेन का प्राइमरी मेंटनेंस रांची में और सेकेंडरी मेंटनेंस पटना में होगा। हालांकि अभी टाइमिंग को लेकर रेलवे की ओर से कंफर्मेशन आनी बाकी है। यही वजह है कि अभी टिकट बुकिंग शुरू नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। इस साल देश में 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने की सरकार की योजना है।

 

Visited 168 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर