G20 Summit: ‘भारत मंडपम’ के सामने लगाई गई दुनिया की सबसे ऊंची नटराज प्रतिमा, जानें क्या खास

शेयर करे

नई दिल्ली : भगवान शिव के नटराज रूप की 22 फीट ऊंची प्रतिमा जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए बनाए गए भारत मंडपम में लगाई जा चुकी है। प्रतिमा के लिए 6 फीट ऊंचा चबूतरा भी बनाया गया है। ऐसे में कुल मिला कर ऊंचाई 28 फीट हो गई है। ये प्रतिमा तमिलनाडु के स्वामीमलाई जिले के कलाकारों ने बनाई है। यहां पर बता दें कि जिले के कलाकार पीढ़ी दर पीढ़ी नटराज और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनाते आ रहे हैं। चोल वंश के शासन काल से स्वामीमलाई जिले में कांसे, तांबे, पीतल, पंचधातु और अष्टधातु से मूर्तियां/प्रतिमाएं बनाई जाती हैं। चोलवंश के काल में यहां की मूर्तिकला अपने चरम पर थी।

प्रतिमा बनाने में इस्तेमाल हुई है कावेरी नदी की मिट्टी

दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के लिए बनाए गए भारत मंडपम में ये नटराज भी शोभित हो चुके हैं। मोम, राल, कावेरी नदी की मिट्टी और लोहे की तारों से नटराज बनाए गए हैं। इसमें अष्टधातू का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें तांबा, जिंक, लेड यानी शीशा, टीन ट्रेस क्वांटिटी, चांदी, पारा ट्रेस क्वांटिटी और लोहे का इस्तेमाल किया गया है।

कलाकारों के मुताबिक, इस धातु को 1000 डिग्री सेल्सियस तापमान पर पिघलाया जाता है।

प्रतिमा बनाने की प्रक्रिया लंबी और जटिल होती है। भारत मंडपम के लिए बनाई गई नटराज की प्रतिमा को बहुत सुंदर और आकर्षक बनाया गया है। इसे बनाने वाले कलाकारों का कहना है कि स्वामीमलाई के मूर्ति निर्माण इतिहास में आज तक इतने विशाल और ऊंचे नटराज नहीं बनाए गए हैं। यहां बनाई जाने वाली मूर्तियों/प्रतिमाओं की विशेष बात यह है कि ये भारत के प्राचीन शिल्प शास्त्र ग्रंथों के नियमानुसार बनाई जाती हैं।

इसके साथ ही 1100 से साल भी ज्यादा पुरानी विरासत कलाकार अपनी अगली पीढ़ी को सौंपते आए रहे हैं। यही वजह है कि यह कला आज जिंदा है।

 

Visited 134 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर