दिल्ली में फ्लाईओवर के पास दो पॉलिथीन बैग मिले, एक में कटा सिर और दूसरे में…..

शेयर करे
नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने बुधवार को उत्तरी दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास दो स्थानों से मानव शरीर के कटे हुए हिस्से बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया ये टुकड़े 35 साल से 40 साल की उम्र के व्यक्ति के प्रतीत होते हैं और शायद वह महिला है।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह ने बताया कि यमुना खादर इलाके में गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास दो अलग-अलग जगहों पर मानव अवशेष मिले हैं। एफएसएल और अपराध जांच दल मौके पर पहुंच गये हैं। प्रथम दृष्टया ये टुकड़े 35 साल से 40 साल की उम्र के व्यक्ति के प्रतीत होते हैं।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (सेंट्रल रेंज) परमादित्य ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक स्थानीय व्यक्ति ने शव के बारे में सूचना दी। उन्होनें बताया कि हमें गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे दो पॉलिथीन बैग मिले। उनमें से एक में हमें सिर मिला, जबकि दूसरे बैग में शरीर के अन्य हिस्से थे। परमादित्य ने बताया कि लंबे बालों के कारण यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव किसी महिला का है।
उन्होंने यह भी कहा कि शव सड़ी-गली अवस्था में है और यह स्पष्ट नहीं है कि बैग में शरीर के सभी हिस्से हैं या नहीं। पीड़ित की पहचान अभी तक नहीं हुई है। शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि कोतवाली थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। और अधिक सबूतों के लिए इलाके में खोज-बीन जारी है।
Visited 163 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर