अगर आप भी जाने वाले हैं वैष्णो देवी के दर्शन करने तो ये खबर है आपके लिए …

शेयर करे

नई दिल्ली : दो दिन बाद नवरात्रि शुरू होने वाली है। इसके लिए सभी देवी मंदिरों और तीर्थस्थलों में तेजी से तैयारियां हो रही हैं। मंदिरों में आने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ कई अन्य तरह जरूरी प्रबंध किये जा रहे हैं। इसमें खास तौर पर भक्तों के पहनावे को लेकर खास निर्देश जारी किये गये हैं। सूत्रों के मुताबिक इस बार वैष्णो देवी का दर्शन करने आने वाले भक्तों को मंदिर परिसर में शालीन वस्त्र पहनकर ही आने का निर्देश दिया गया है। श्राइन बोर्ड प्रशासन ने अपने निर्देश में कहा है कि दर्शन के समय और अटका आरती में शामिल होते समय भक्तों को निक्कर, कैप्री, टी-शर्ट आदि पहनने से मना किया गया है।
जानकारी देने के लिए सूचना बोर्ड भी लगाए गये हैं
इसको सख्ती से पालन कराने के लिए बोर्ड प्रशासन की ओर से जगह-जगह पर सूचना बोर्ड लगाया गया है। कई जगह इसको लाउडस्पीकरों से एनाउंस भी किया जा रहा है। बोर्ड प्रशासन ने साफ किया है कि इसका पालन नहीं करने वाले भक्तों को दर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे भक्तों को दिव्य आरती में भी शामिल नहीं होने दिया जाएगा। शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 से आरंभ होने वाली है। सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्रि का पर्व साल में दो बार होता है। एक चैत्र महीने में और दूसरा आश्विन या क्वार महीने में आता है। इस बीच गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित मंदिर में एक ‘स्काईवॉक’ और पुनर्निर्मित पार्वती भवन का उद्घाटन किया। वह जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उनके साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मंदिर गये। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अंशुल गर्ग ने मुर्मू को परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।

 

Visited 100 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर