Bengaluru Blast: CCTV फुटेज से हुई आरोपी की पहचान, देखें कैसे रेस्टोरेंट में घुसा संदिग्ध

शेयर करे

बेंगलुरु: शहर के एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार(01 मार्च) को हुए ब्लास्ट से हड़कंप मच गया। पहले सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका जताई गई, लेकिन बाद में पता चला कि ये IED ब्लास्ट था। वहीं अब इस धमाके में जांच तेज होने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया। फिलहाल बेंगलुरु पुलिस इस केस में एक शख्स से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया वो कर्नाटक के दक्षिण कन्नडा जिले का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस की जांच अभी भी जारी है।

AI के जरिए आरोपी का चेहरा पहचाना गया

बता दें कि बेंगलुरु के व्हाइट फील्ड इलाके में ITPL रोड पर स्थित मशहूर रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को धमाका हो गया। वहीं इस मामले में UAPA अधिनियम, 1967 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया था कि आरोपी के बारे में कई सुराग मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की उम्र 30 से 35 साल बताई जा रही है। AI के जरिए फैस रिकॉगनिशन सॉफ्टवेयर की मदद से आरोपी का चेहरे की पहचान कर ली गई है। हैरानी की बात ये भी है कि इस आरोपी ने ब्लास्ट करने से पहले कैफे में रवा इडली का कूपन भी लिया था।

धमाके के लिए लगाया था टाइमर

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक कैफे के पास एक बैग पेड़ के पास रखकर चला गया और बम विस्फोट हो गया। उसने धमाके के लिए टाइमर लगा रखा था। यह कम तीव्रता का विस्फोट है। वह आया और बस से उतर गया। ये भी खबर है कि उसका सारा चेहरा CCTV में कैद हो गया है। वहीं सीएम सिद्धारमैया ने कहा है कि यह एक तात्कालिक विस्फोट बताया जा रहा है। हमें अधिक जानकारी सामने आने के लिए जांच का इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा है कि आरोपी को सजा दी जाएगी।

इस तरह से हुई पूरी घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैफे सुबह 6 बजे खुला था। इसके बाद हर दिन की तरह लोग कैफे पर आ रहे थे। इसी बीच सुबह 11.30 बजे आरोपी भी कैफे पर पहुंचा। आरोपी ने 11.38 बजे सिंगल प्लेट रवा इडली ऑर्डर किया। इसके बाद 11.44 पर आरोपी वाश बेसिन के पास पहुंचकर उसका क्लोसेट खोला और बैग रख दिया। सुबह 11.45 बजे आरोपी कैफे से निकल गया। आरोपी के निकलने के करीब एक घंटे बाद 12.55 से 12.56 के बीच ब्लास्ट की घटना हुई।

Visited 42 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर