अयान पठान ने लड़की के मुंह में मिर्च भरकर चिपका दिए थे होंठ, अब आरोपी के घर चला बुलडोजर

शेयर करे

गुना: मध्य प्रदेश के गुना में कुछ दिन पहले एक लड़की के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले अयान पठान नाम के युवक ने फेवीक्वि वाली बर्बरता की थी, जिसके बाद से लड़की अस्पताल में भर्ती है। इस मामले के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और वारदात की जांच की। आज प्रशासन ने आरोपी अयान पठान के घर पर बुलडोजर चला दिया है।

क्या है पूरा मामला ?

बता दें कि गुना में जिस आरोपी अयान पठान के घर पर बुलडोजर कार्रवाई हुई है, उसने एक हिंदू लड़की को एक महीने तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा था। इस दौरान उसने लड़के के साथ मारपीट की और बुरी तरह प्रताड़ित किया बीते 17 अप्रैल की रात उसने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती लड़की ने बताया था कि अयान पठान उसे एक महीने से बंधक बनाए थे। उसने बेदम होने तक पीटा, इसके बाद आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद मुंह में भी मिर्च भर दी और होंठ फेवीक्विक से चिपका दिए। यह मामला सामने आने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया। शिकायत पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर आरोपी अयान पठान के खिलाफ जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे उसके घर में ले गई, जहां फेवीक्विक, बेल्ट और प्लास्टिक का पाइप मिला। इसी दौरान जांच की गई तो पता चला कि आरोपी अयान पठान के मकान का 375 फीट हिस्सा सरकारी जमीन पर है।

ये भी पढ़ें: बंगाल आने के दौरान सड़क हादसा, एक्टर Pankaj Tripathi के बहनोई की मौत

नगर पालिका ने मकान पर चस्पा किया था नोटिस

नगर पालिका की ओर से अयान पठान के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया गया था। इसी को लेकर आज पुलिस प्रशासन ने अयान पठान के घर के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चला दिया। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी जमीन पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मकान बनाया गया था। आरोपी अयान पठान ने जिस लड़की के साथ दरिंदगी की, अस्पताल में उसका इलाज जारी है। पीड़िता की बाईं आंख खराब हो गई है। आरोपी ने उसकी आंखों व मुंह में मिर्च डालकर होंठ फेवीक्विक से चिपका दिए थे।

ये भी देखे

Visited 47 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर