केदारनाथ मंदिर के पास एवलांच

शेयर करे

नई दिल्ली : देशभर में जारी बारिश के बीच रविवार को उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के पास एवलांच आया। मंदिर के पीछे लगे पहाड़ी पर सुबह 5 बजे गांधी सरोवर के ऊपर बर्फ का बड़ा हिस्सा सरक गया। हालांकि इसमें जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से 8 गाड़ियां बह गई थीं। दूसरी तरफ, झारखंड के गिरिडीह जिले में मानसून की पहली बारिश में ही एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। गिरिडीह के देवरी प्रखंड में अरगा नदी पर यह पुल 5.5 करोड़ की लागत से बन रहा था। लेकिन, शनिवार को बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया। रविवार को नदी की तेज धारा में पुल का गर्डर टूट कर गिर गया। आईएमडी ने यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 2 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश में रेड अलर्ट है। मेघायल, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 जून से 3 जुलाई के बीच 64.5 से 204.4एमएम बारिश होने की संभावना है।

मानसून पूरे देश को 8 जुलाई तक कवर करता है

मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून रविवार (30 जून) को पूरे देश को कवर कर लेगा। शनिवार (29 जून) को मानसून उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आगे बढ़ गया। अब सिर्फ पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान के हिस्से बाकी हैं। आमतौर पर मानसून पूरे देश को 8 जुलाई तक कवर करता है।

 

Visited 65 times, 1 visit(s) today
0
0

Leave a Reply

मुख्य समाचार

पुरी: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू हो रही है। इस रथ यात्रा का आयोजन हर साल आषाढ़
हुगली : श्रीरामपुर के महेश में प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा रविवार को निकाली जाएगी। प्रभु जगन्नाथ रथ पर सवार होकर बहन
कोलकाता : दीघा और कोलकाता के ब‌ीच एक स्पेशल ट्रेन शुरू होने जा रही है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को
नई दिल्ली : मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट 23 जुलाई को पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं
कोलकाता : रविवार रथयात्रा के दिन महानगर की सड़कों पर 1,500 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त
कोलकाता के लिये मौसम विभाग का अलर्ट ! कोलकाता : अगले 2-3 घंटे में महानगर के कई हिस्सों में बिजली
कोलकाता : ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ जी की रथ यात्रा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 7 जुलाई
नदिया: बांग्लादेश बॉर्डर के पास BSF को बड़ी कामयाबी मिली है। BSF और DRI के एक सफल ज्वाइंट ऑपरेशन में
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (एनबीई) ने आज यानी 5 जुलाई को नीट पीजी 2024
कोलकाता : एक युवक और उसके दो साथियों पर रात में एक युवती के घर आकर उसे कार में बैठाकर
कोलकाता: शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में आज कलकत्ता हाईकोर्ट में फिर सुनवाई हुई। 2014 के प्राथमिक ओएमआर और सर्वर भ्रष्टाचार
रिपोर्ट में आया सामने : कोलकाता में वायु प्रदूषण के कारण हो रही हैं 7.3% मौतें देश के 10 शहरों
ऊपर