दो बच्चों को छोड़कर नेपाल से भारत आई महिला, फिर शादीशुदा प्रेमी निकला ‘बेवफा’

शेयर करे

प्यार के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। सीमा हैदर और अंजू का मामला अभी थमा ही नहीं था कि नेपाल की एक महिला ने अपने प्रेमी को ढूंढ़ते हुए बिहार के दरभंगा आ गई। महिला को देख प्रेमी फरार हो गया। बता दें कि नेपाल से आई महिला के दो बच्चे थे जिसे वह अपने पति के पास छोड़कर दरभंगा आ गई।

दरभंगा: अपने प्यार के लिए सरहद पार कर पाकिस्तान से सीमा हैदर का मामला चल रहा है। वहीं, राजस्थान की विवाहिता अंजू अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी से मिलने पाकिस्तान चली गई। इसके बाद शनिवार (19 अगस्त) तीसरा नया मामला फिर से सामना आया है। यह घटना दरभंगा और भारत के पड़ोसी देश नेपाल से जुड़ा है।

दरअसल नेपाल में रहने वाली संगीता देवी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। महिला को पूर्वी चंपारण के रक्सौल में रहने वाले गोविंद से प्यार हो गया। महिला ने दावा किया कि दोनों वहां साथ रहते थे। फिर अचानक एक दिन गोविंद रक्सौल से फरार हो गया। प्रेमी की तलाश करने के लिए महिला ने अपने दोनों बच्चों को अपने पति के पास छोड़ आई और प्रेमी की तलाश में जुट गई।

गोविंद की पहली पत्नी ने घर में आने से रोका

काफी खोजबीन के बाद लहेरियासराय थाना के बाकरगंज स्थित गायत्री मंदिर मोहल्ले में महिला को प्रेमी के आवास का पता चला। वह वहां पहुंचकर काफी हैरान हो गई। घर पर गोविंद की पत्नी को जब इसकी जानकारी मिली तो वह बहुत नाराज हो गई। उसने संगीता को घर में आने से रोक दिया। बवाल बढ़ता देख प्रेमी गोविंद कुमार वहां से फरार हो गया। वहीं, नेपाल से आई महिला घर के बाहर धरने पर बैठक गई। सूचना मिलते ही सारे ग्रामीण मौके पर जुट गए। महिला ग्रामिणों को जोर शोर से बताने लगी कि वह गोविंद से प्रेम करती है। गोविंद उसका पति है। उसने मंदिर में शादी करने की बात भी कही। उधर, गोविंद की पत्नी प्रेरणा ने महिला के दावे को खारिज करते हुए कहा कि गोविंद कुमार से उसकी शादी के 8 साल हो चुके हैं और उसके भी दो बच्चे हैं।

प्रेमिका ने नेपाल जाने से किया मना
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला प्रेमिका समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी और नेपाल जाने से मना कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक महिला थानाध्यक्ष नूसरत जहां ने कहा कि मामला नेपाल से जुड़ा है और सीनियर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है। वहीं, महिला को पुलिस ने आवेदन देने के लिए भी कहा है। जानकारी के मुताबिक पूर्वी चंपारण के रक्सौल स्थित बंधन बैंक में गोविंद कुमार काम करता था। वह मूल रूप से समस्तीपुर के लहेरियासराय थाना के बाकरगंज में बचपन से रहता था।

ऐसे हुई दोनों की दोस्ती
गोविंद की प्रेमिका संगीता के मुताबिक सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की दोस्ती हुई। सीमावर्ती क्षेत्र में रहते हुए वह गोविंद से मिलने रक्सौल आती थी। इसके बाद मंदिर में दोनों ने शादी की फिर गोविंद उसे रक्सौल में अपने साथ रखने लगा। इसी बीच एक दिन गोविंद उसे छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद महिला उसे खोजते हुए दरभंगा पहुंच गई। महिला ने वहां गोविंद के साथ माला पहने फोटो भी लोगों को दिखाई। इसी दौरान दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद गोविंद उसे रक्सौल में रखने लगा। इस बीच गोविंद उसे छोड़कर फरार हो गया। पता चला कि उसने कहीं अपना ट्रांसफर करा लिया है। इसके बाद उसे खोजते हुए वह दरभंगा पहुंची।

Visited 241 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर