नहाते समय मां को भी नहीं छूने दे रही थी 4 साल की मासूम अपने प्राइवेट…वजह जानकर आप भी…

नई दिल्ली : दिल्ली के एक स्कूल में 4 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी स्कूल में चपरासी है। मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को arrest कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार (11 मई) को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के एक स्कूल में चपरासी के रूप में काम करने वाले 43 वर्षीय एक व्यक्ति को उसी स्कूल में पढ़ने वाली 4 साल की बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिया गया शख्स सुनील कुमार दिल्ली के सुल्तानपुरी का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी 4 साल की बेटी के साथ 9 मई को छेड़छाड़ की गई, जब वह स्कूल में खेल रही थी। छेड़छाड़ की घटना 10 मई को दक्षिण रोहिणी थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कहा कि पीड़ित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मूंछ रखने वाले एक व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया है। फिर 11 मई को पीड़िता की शिनाख्त पर चपरासी को हिरासत में लिया गया। पीड़िता का शहर के एक अस्पताल में मेडिकल भी कराया गया।

पुलिस ने आगे कहा कि लड़की ने कुछ समय पहले ही स्कूल में एडमिशन लिया था। 1 मई को उसने क्लास जॉइन की थी। दक्षिण रोहिणी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित बच्ची अपने 2 भाइयों और ‌अभिभावक के साथ सेक्टर-2 रोहिणी में रहती है। बच्ची का पिता कैब चलाता है। बच्ची 10 मई की दोपहर स्कूल से लौटी, तो मां उसे नहलाने बाथरूम लेकर गई। वहां बच्ची ने डरते हुए प्राइवेट पार्ट नहीं छूने दिए। शक होने पर मां ने उसे प्यार से पूछताछ की। बच्ची ने बताया कि ग्राउंड में खेलने के दौरान मूंछवाले अंकल ने उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की थी। जब वो रोने लगी, तो आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर चुप करा दिया।

महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। उसके बाद दोनों बच्ची का एक प्राइवेट हास्पिटल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने भी प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की आशंका जताई। तब परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। फिर बच्ची से जानकारी और मां के बयान लेकर FIR दर्ज कर ली।

दिल्ली के स्कूल में छेड़छाड़-मासूम ने पहचाना आरोपी

11 मई को पैरेंट ने स्कूल में हंगामा भी किया। उस समय पुलिस भी उनके साथ थी। पुलिस आरोपी को वेशभूषा बदलकर बच्ची के सामने लाई। बच्ची उसे पहचान गई। इसके बाद परिजन भड़क उठे और आरोपी की पिटाई कर दी।

 

शेयर करें

मुख्य समाचार

Loksabha Elections : 21 राज्यों की 102 सीटों पर 63% वोटिंग

नई दिल्ली : लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई है। सुबह 7 बजे से शाम आगे पढ़ें »

चीन की उड़ी नींद! भारत ने फिलीपींस को भेजा ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल

नई दिल्ली: भारत ने फिलीपींस को शक्तिशाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप भेज दी है। डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत ने ये बड़ा कदम आगे पढ़ें »

ऊपर