Cyclone Mocha Updates: आज रात विकराल रूप लेगा ‘मोचा’, जानें कोलकाता में क्या…

Fallback Image
शेयर करे

कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान ‘मोचा’ अब खतरनाक रूप ले रहा है। चक्रवात ‘मोचा’ तेजी से बढ़ रहा है। आज यानी शुक्रवार रात को यह भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। इसके बाद 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं भी चल सकती हैं। इसके बांग्लादेश और म्यांमार तट की ओर बढ़ने का अनुमान है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के सीनियर वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा कि चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ बंगाल की मध्य खाड़ी क्षेत्र से सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक बहुत ही तीव्र चक्रवाती तूफान में बदल गया है। अब यह 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है।
इस बीच, मौसम विभाग की तरफ से शुक्रवार सुबह एक बयान जारी कर बताया गया कि चक्रवाती तूफान मोका तीव्र हो गया है। यह आज सुबह 5:30 बजे पोर्ट ब्लेयर के पश्चिम उत्तर-पश्चिम में लगभग 520 किमी पश्चिम उत्तर-पश्चिम में 13.2N और 88.16 के पास बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी में केंद्रित था।
मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि चक्रवात मोचा शुक्रवार को और तेज होगा। यह कॉक्स बाजार और म्यांमार में बंदरगाह शहर सिल्वे के करीब क्योकप्यू के बीच रविवार को समुद्र तट से टकराएगा। इसके कारण 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
IMD कार्यालय ने मछुआरों, जहाजों, नावों और ट्रॉलरों को रविवार तक मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तथा उत्तरी अंडमान सागर में नहीं जाने की सलाह दी है। बंगाल की मध्य खाड़ी और उत्तरी अंडमान सागर में नौकायन करने वालों को तट पर लौटने की सलाह दी गयी है।
मौसम विभाग ने कॉक्स बाजार के पास बांग्लादेश के निचले तटीय क्षेत्र के लिए 1.5-2 मीटर ऊंची लहरें उठने का अनुमान जताया है। चक्रवाती तूफान के कारण त्रिपुरा और मिजोरम में शनिवार से भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा नगालैंड, मणिपुरऔर दक्षिण असम में रविवार को कई जगहों पर बारिश होने की आशंका है। IMD ने मोचा तूफान के रूट को लेकर अनुमान लगाया है कि भारत के दक्षिण तटीय क्षेत्रों, ओडिशा और दक्षिण-पूर्व गंगीय पश्चिम बंगाल से होकर साइक्लोन तूफान मोका गुजरेगा। चूक्रवात तूफान मोका की स्पीड जैसे-जैसे बढ़ती जाएगी, वैसे वैसे उत्तर मध्य भारत में तापमान भी बढ़ता जाएगा। दिल्ली और उसके पास वाले इलाकों में आज अधिकतम पारा 40 के पास पहुंच सकता है।

Visited 257 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर