हर पन्ने पर 24 कैरेट गोल्ड, पूर्व IAS अफसर ने राम मंदिर को दी …

शेयर करे

नई दिल्ली : अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने और भगवान के विराजमान के बाद ही यह मंदिर सुर्खियों में है। इसकी वजह रामभक्तों भक्तों की भीड़ से लेकर भगवान पर लुटाया जाने वाला भक्तों का प्यार है। यहां रामभक्तों ने अपनी श्रद्धा अनुसार भगवान को अलग अलग चीजें दान की हैं। अब अयोध्या श्रीराम मंदिर में स्वर्ण मंडित रामचरितमानस की प्रति स्थापित की गई है। इसे मध्य प्रदेश के पूर्व आईएएस और उनकी पत्नी ने भगवान को अर्पित किया है। सोने की परत चढ़ी इस रामचरितमानस को नवरात्र में श्रीराम के गर्भगृह में स्थापित किया गया है। दरअसल मध्यप्रदेश के पूर्व आईएएस लक्ष्मी नारायण और उनकी पत्नी की भगवान श्रीराम में गहरी आस्था है। उन्होंने भगवान श्रीराम के अयोध्या गर्भगृह में विराजमान के समय ही भगवान को जीवनभर की कमाई समर्पित करने का संकल्प लिया था। इसके लिए उन्होंने रामचरितमानस के एक एक पेज पर सोने की परत चढ़वाकर अयोध्या श्रीराम मंदिर में भेंट की। इसे बनवाने के लिए आईएएस ने अपनी जीवन भर की कमाई लगा दी,​ जिसके बाद 10902 छंदों वाली रामायण के 500 पेजों पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई गई। इस रामायण को तैयार करने में करीब 4 किलो सोना और 140 किलो तांबे का इस्तेमाल किया गया है।

5 करोड़ की लागत से तैयार हुई 151 किलो की रामचरितमानस

आईएएस द्वारा भगवान श्रीराम को समर्पित की गई रामचरितमानस में सोने की परत चढ़ाने में करीब 5 करोड़ रुपये की लागत आई है। वहीं रामचरितमानस का वजन 151 किलो है। यह तैयार होने के बाद आईएएस लक्ष्मीनारायण ने श्रीराम मंदिर ट्रस्ट से संपर्क किया। उन्होंने भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था दिखाते हुए श्रीरामचरितमानस भेंट करने की इच्छा जताई। इससे मंदिर ट्रस्ट ने स्वीकृत कर गर्भगृह में रखा है। अब अयोध्या श्रीराम में जाने वाले भक्त रामलला के साथ ही गर्भगृह में रखी सोने चढ़ी श्रीरामचरितमानस को भी देख सकेंगे।

गर्भगृह में स्थापित की गई रामायण

आईएएस द्वारा श्रीरामचरितमानस का निर्माण चेन्नई के वुममिडी बंगारू ज्वेलर्स से कराया गया है। इन्होंने ही भारत के नए संसद भवन में स्थापित सेंगोल को डिजाइन बनाकर इसे तैयार किया था। ठीक इसी तरह रामचरितमानस को सोने से जड़ा गया है। रामचरितमानस को गर्भगृह में रामलला की मूर्ति से सिर्फ 15 फीट की दूरी पर एक पत्थर के आसन पर रखा गया है। चैत्र नवरात्रि से भी सभी श्रद्धालु इसके दर्शन कर सकेंगे।

Visited 47 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर