Share Market: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का

शेयर करे

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बैंकिंग, FMCG, फार्मा शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार नीचे जा लुढ़का। मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी गिरावट देखने को मिली। आज BSE का सेंसेक्स 793 अंकों की गिरावट के साथ 74,245 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का NIFTY 234 अंक गिरकर 22,519 अंकों पर बंद हुआ है। अमेरिकी में महंगाई दर में उछाल, कमोडिटी की कीमतों में तेजी के चलते बाजार में ये गिरावट आई है।   

भारतीय बाजार में  गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी शेयर बाजार है। जहां पिछले चार दिन से गिरावट का सिलसिला जारी है। अमेरिका में महंगाई का आंकड़ा बेतहाशा है। महंगाई की वजह से कई चीजों के दाम बढ़े हुए हैं। इसका असर, भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा है।

मिडकैप-स्मॉलकैप में भी गिरावट

दोपहर बाद शेयर बाजार में आई तेज गिरावट से कोई भी सेक्टर बच नहीं सका। बैंकिंग, ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल्स, रियल एस्टेट, मीडिया, एनर्जी,  इंफ्रा ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्सके साथ ही हेल्थकेयर सेक्टर के शेयर्स भारी गिरावट के साथ बंद हुए। आज के कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली है।

BSE Sensex74,244.9074,951.8874,189.31-1.06%
BSE SmallCap45,909.5246,345.2945,835.86-0.52%
India VIX11.5311.6111.113.83%
NIFTY Midcap 10050,067.5550,590.2050,022.05-0.62%
NIFTY Smallcap 10016,496.4016,653.3016,473.95-0.45%
NIfty smallcap 507,649.757,717.507,639.60-0.10%
Nifty 10023,254.9023,466.8023,244.40-0.94%
Nifty 20012,559.3012,672.6512,554.10-0.89%
Nifty 5022,519.4022,726.4522,503.75-1.03%

400 लाख करोड़ का नुकसान

शेयर बाजार में गिरावट के चलते शेयर बाजार के मार्केट कैपिटलाइजेशन में गिरावट देखने को मिली है। बीएसई डेटा के मुताबिक एक्सचेंज पर लिस्टेड शेयरों का मार्केट कैप 400 लाख करोड़ रुपये के नीचे फिसलकर 399.76 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है जो पिछले कारोबारी सत्र में 402.16 लाख करोड़ रुपये रहा था। यानि आज के सत्र में मार्केट कैपिटलाइजेशन में 2.40 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है।

Visited 30 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर