Holi 2024: होलिका दहन के लिए कब है शुभ मुहूर्त, नोट कर लें समय

शेयर करे

कोलकाता: होली, दिवाली, मकर संक्रांति, रंक्षाबंधन आदि हिंदू धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक हैं जो कि हमारे देश के साथ-साथ आजकल विदेशों में भी बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं। इन्हीं त्योहारों में से एक पर्व है होली का त्योहार। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन करने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। अक्सर होलिका दहन देखते समय हमारे मन में ये सवाल आता है कि आखिर क्यों हर साल होलिका दहन किया जाता है और क्यों ये प्रथा सदियों से चली आ रही है। ऐसे में आइए आपको होलिका दहन का शुभ मुहूर्त के साथ इस दिन क्या करना चाहिए और नहीं करना चाहिए इस बारे में बताते हैं।

 

हिंदू पंचांग के अनुसार होलिका दहन हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन किया जाता है। होलिका दहन के अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। होली खेलने के साथ होलिका की आग में सभी नकारात्मक शक्तियों का दहन किया जाता है।

होलिका दहन 2024 मुहूर्त (Holika Dahan 2024 Time)

पंचांग के अनुसार इस साल होलिका दहन रविवार 24 मार्च 2024 के दिन किया जाएगा। होलिका दहन भद्रा काल समाप्त होने के बाद ही किया जाता है। ऐसे में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च की रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 25 मार्च को रात 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। ऐसे में होलिका दहन की पूजा के लिए कुल समय 1 घंटा 14 मिनट मिल रहा है। अगर आप शुभ मुहूर्त में होलिका दहन करते हैं, तो यह आपके लिए बहुत शुभ होता है और इसके कई लाभ भी देखने को मिलते हैं।

 

होलिका दहन के दिन क्या करें और क्या न करें

फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होने वाला होलिका दहन हिंदुओं के लिए बहुत महत्व रखता है। होलिका दहन के दौरान ध्यान रखने वाले कुछ नियमों के बारे में बताया गया है जो कि इस प्रकार हैं-

  • होलिका दहन के दिन स्नान करके और साफ कपड़े पहनें। अलाव के लिए एक स्वच्छ स्थान चुनें, आग में जलाने के लिए लकड़ी, पत्ते, गाय के गोबर के उपले, तिल, सूखा नारियल और गेहूं के दाने इकट्ठा करें।
  • होलिका दहन में अर्पित की जाने वाली वस्तुओं में फूल, मिठाइयां, नारियल, गेंहू, और बुराई को दूर करने वाली अन्य शुभ वस्तुएं शामिल करें। होलिका दहन करने से पहले उसकी पूजा जरूर करें।
  • होलिका दहन के दिन तामसिक चीजें जैसे मांस और शराब का सेवन करने से बचें और परंपरा के अनुसार काले या नीले या सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचें।
  • होलिका दहन के दिन पैसे उधार देने से बचें, क्योंकि यह शुभ नहीं माना जाता है और ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है।
Visited 113 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर