Kolkata Rooftop Restaurants : छत पर बने रेस्तरां और हुक्का बार अब …

शेयर करे

मेयर ने कहा, अवैध रूफटॉप रेस्तरां को किया जायेगा ध्वस्त, शुरू हुआ सर्वे

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम ने छत पर बने रेस्तरां और हुक्का बार को लेकर नयी नीति लागू की है। इसके तहत अवैध रूप से छत पर बने रेस्तरां और हुक्का बार के खिलाफ निगम सख्त रूख अपनायेगा। शुक्रवार को मेयर फिरहाद हकीम ने कहा कि अवैध तरीके से बने रूफटॉप रेस्तरां के खिलाफ निगम की ओर से सर्वे शुरू हो गया है। इस दौरान अगर छत पर अवैध रूप से निर्माण या रेस्तरां पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे तोड़ दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि छत कॉमन एरिया होता है। उस पर कब्जा नहीं किया जा सकता है। मालूम हो कि महानगर में बहुमंजिला इमारतों को बनाने के बाद कुछ इमारतों के छत को बेच दिया जा रहा है, जिसमें बाद में रेस्तारां और हुक्का बार खोल दिया जा रहा है। ऐसे में इस तरह के रेस्तरां और बार की महानगर में भरमार हो रही है। इनसे टैक्स लेना तो दूर नगर निगम को इसकी जानकारी तक नहीं है। ऐसे ही इमारते में आग लगने के दौरान लोगों के रेस्क्यू करने में समस्या पैदा होती है। अब ऐसे ही रूफटॉप रेस्तरां और हुक्का बार के खिलाफ निगम की ओर से सख्त कार्रवाई की जा रही है। मेयर ने कहा कि छत कॉमन एरिया में आता है उसे खरीदा या बेचा नहीं जा सकता है। मेयर ने कहा कि इसे लेकर ​निगम की ओर से सर्वे शुरू किया गया है। इसके तहत छत पर मौजूद रेस्तरां वैध है या अवैध इसकी जांच की जा रही है।

 

Visited 107 times, 2 visit(s) today
0
1

मुख्य समाचार

राज्यपाल सी.वी आनंद बोस ने गृह मंत्रालाय से की थी शिकायत कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के कार्यालय को
कोलकाता : महानगर में कुछेक दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से रविवार को लोगाें को राहत मिली है। इस
कोलकाता : महानगर में खेलने के दौरान एक बच्चा मर्मांतिक दुर्घटना का शिकार हो गया। बिल्ड‌िंग के 5वें तल्ले से
कोलकाता : मोचीपाड़ा के बाद अब भांगड़ में चोर के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर एफआईआर दर्ज की गई
पुरी: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू हो रही है। इस रथ यात्रा का आयोजन हर साल आषाढ़
हुगली : श्रीरामपुर के महेश में प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा रविवार को निकाली जाएगी। प्रभु जगन्नाथ रथ पर सवार होकर बहन
कोलकाता : दीघा और कोलकाता के ब‌ीच एक स्पेशल ट्रेन शुरू होने जा रही है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को
नई दिल्ली : मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट 23 जुलाई को पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं
कोलकाता : रविवार रथयात्रा के दिन महानगर की सड़कों पर 1,500 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त
कोलकाता के लिये मौसम विभाग का अलर्ट ! कोलकाता : अगले 2-3 घंटे में महानगर के कई हिस्सों में बिजली
कोलकाता : ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ जी की रथ यात्रा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 7 जुलाई
ऊपर