2024 चुनाव से पहले बंगाल में सियासी पारा हाई, बुधवार को अमित शाह भरेंगे हुंकार

शेयर करे

कोलकाता : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कोलकाता के एस्प्लेनेड में 29 नवंबर को होने वाली रैली की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तैयारियों के तहत, महानगर के विभिन्न हिस्सों में 27 नवंबर को छोटे जुलूस निकाले। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा ने दक्षिण कोलकाता में जुलूस निकाला, वहीं विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बीरभूम के रामपुरहाट में इसी तरह के जुलूस का नेतृत्व किया। मजूमदार ने कहा ‘शाह की प्रस्तावित रैली 2011 के बाद से तृणमूल नेताओं और मंत्रियों के बढ़ते भ्रष्टाचार, घोटालों में उनकी संलिप्तता और भ्रष्टाचार के मामलों में सत्तारूढ़ पार्टी के कई नेताओं और मंत्रियों की गिरफ्तारी के खिलाफ लोगों की नाराजगी को प्रतिबिंबित करेगी।’ उन्होंने कहा ‘यह शर्मनाक है कि महान हस्तियों की भूमि तृणमूल शासन के दौरान घोटालों की भूमि में तब्दील हो गई है।’ अधिकारी ने बांकुरा के कोतुलपुर और बीरभूम जिले के रामपुरहाट में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा ‘29 नवंबर को शाह की रैली को रोकने की तृणमूल की चाल सफल नहीं हुई। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने उनकी दलीलों को खारिज कर दिया।’

‘1 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता रैली में होंगे शामिल’

भाजपा के एक नेता ने कहा कि शाह की रैली के लिए पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ता पहले ही पहुंचने लगे हैं। हम एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। लोग बहुत उत्साहित हैं। वे सुनना चाहते हैं कि शाह क्या कहते हैं। वह हमें एक नया रास्ता दिखाएंगे।’ भाजपा सूत्रों ने कहा कि शाह पहले शहर के हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से सीधे मैदान जाएंगे और एक काफिले के साथ रैली स्थल पर पहुंचेंगे। वह उसी दिन वापस चले जायेंगे। राज्य प्रशासन ने उसी स्थान पर भाजपा की रैली के खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय की एकल पीठ का रुख किया था, जहां तृणमूल हर साल 21 जुलाई को अपनी ‘शहीद’ रैली आयोजित करती है। जब एकल पीठ ने भाजपा की रैली को मंजूरी दे दी, तो प्रशासन ने खंडपीठ का रुख किया, लेकिन उसने भी राज्य सरकार की दलील खारिज कर दी। तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता जॉयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि शाह की रैली के सफल होने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा ‘बंगाल के लोग भाजपा के साथ नहीं हैं।’

 

Visited 65 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर