पूजा के इस दिन कोलकाता एयरपोर्ट पर सबसे अधिक लोगों ने की यात्रा

कोलकाता : कोलकाता एयरपोर्ट पर षष्ठी में सबसे अधिक यात्रियों ने यात्रा की है। इस दिन कोलकाता से 25495 की संख्या में यात्रियों ने विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ान भरी है तो 27276 की संख्या में विभिन्न गंतव्यों से यात्री कोलकाता पहुंचे। इसके साथ ही यात्रियों के आने व जाने की संख्या में बढ़ोतरी भी इसी दिन सबसे अधिक रही। चतुर्थी की बात करें तो कोलकाता से 24784 की संख्या में यात्रियों ने यहां से उड़ान भरी है जबकि 26615 की संख्या में यात्री यहां पहुंचे हैं। 19 अक्टूबर यानी कि पंचमी को 25052 की संख्या में यात्री विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना हुए हैं जबकि 26806 की संख्या में लोग यहां आये हैं।

दुर्गापूजा के त्योहार का उत्साह ही है जो कि परदेश में रहने वालों को भी यहां खींच लाया। कई लोगों ने दिल्ली व मुम्बई से घरेलू उड़ानें लेकर कोलकाता पहुंचे थे।

दशमी से यहां से जाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी

दशमी के दिन से कोलकाता से जाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गयी है। इस दिन यहां आने वालों की संख्या सबसे कम यानी कि 20867 रही। वहीं यहां से जाने वालों की संख्या 25078 के करीब रही। यही नहीं आज से यहां से जाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। काफी लोग बंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, दिल्ली समेत कई शहरों में काम करते हैं और दुर्गापूजा के दौरान कोलकाता लौटते हैं। अब वे अपने काम पर वापस लौट रहे हैं। इसलिए यहां से जाने वालों की संख्या अधिक हो गयी है। सप्तमी को 25082 की संख्या में यात्री विभिन्न गंतव्यों पर घूमने निकले। वहीं इस दौरान कुल 26211 यात्री कोलकाता पहुंचे। अष्टमी को आने व जाने वालों की संख्या लगभग बराबर रही। इस दौरान 24795 यात्रियों ने यहां से उड़ानें लीं। वहीं 24764 की संख्या में यात्री यहां पहुंचे। नवमी को काफी लोग यहां से बाहर गये। इनकी संख्या 21043 रहीं। वहीं 24403 की संख्या में लोग विभिन्न शहरों से कोलकाता पहुंचे। इस दौरान डीजी यात्रा ऐप से यात्रा करने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। यह ऐप सफर को सुगम बनाता है।

 

दिनांक – घरेलू प्रस्थान – घरेलू आगमन

24 अक्टूबर – 25078 – 20867

23 अक्टूबर – 21043 – 24403

22 अक्टूबर – 24795 – 24764

21 अक्टूबर – 25082 – 26211

20 अक्टूबर – 25495 – 27276

19 अक्टूबर – 25052 – 26806

18 अक्टूबर – 24784 – 26615

शेयर करें

मुख्य समाचार

भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल कर रही है स्मरण शक्तियों का नाश ?

कोलकाता : अल्जाइमर को हल्के में लेने की भूल कतई नहीं करनी चाहिए क्योंकि इसी के चलते न्यूरोजेनरेटिव यानी भूलने की बीमार का आरंभ होता है। आगे पढ़ें »

शुक्रवार को ये उपाय कर मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न, पैसों की नहीं होगी किल्लत

कोलकाता : शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा-उपासना की जाती है। साथ ही आगे पढ़ें »

ऊपर