यह शादी ‘सदी की शादी’ है: शत्रुघ्न सिन्हा

शेयर करे
मुंबई : सांसद एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी एवं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता जहीर इकबाल की शादी के लिए मिल रही शुभकामनाओं का आभार व्यक्त किया। इसके बाद इस शादी को ‘सदी की शादी’’ करार दिया। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर ने सात साल के प्रेम संबंध के बाद गत रविवार को शादी कर ली। सोनाक्षी के घर एक निजी समारोह में दोनों ने कानूनी तौर पर विवाह किया। इसके बाद फिल्म जगत के अपने साथियों तथा दोस्तों के लिए उन्होंने एक पार्टी का आयोजन किया था। शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार शाम सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने अधिकारिक खाते पर शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा किए।

शत्रुघ्न सिन्हा ने क‌ि…
बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘शादी को लेकर मिल ही शुभकामनाओं से सच में अभिभूत हूं..यह बहुत मायने रखता है। हमारी खुशी बयां करने के लिए शब्द नहीं है। सिन्हा परिवार’ सिन्हा पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सासंद हैं। उन्होंने कहा ‘हम आप सभी का हमारे साथ हमारे इस खास दिन का जश्न मनाने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। यह शादी ‘सदी की शादी’ जैसी प्रतीत हो रही है। आप सभी के प्यार तथा बधाई संदेश के साथ हमारी प्यारी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने जीवन के खूबसूरत सफर में एक नए अध्याय की शुरुआत की है।’ ऐसी अफवाहें थी कि शत्रुघ्न सिन्हा इस शादी से खुश नहीं हैं। हालांकि उनके जहीर और उनके परिवार के साथ नजर आने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया था। सोनाक्षी के भाई लव और कुश सिन्हा के शादी में शिरकत न करने की खबरें भी थीं लेकिन दोनों भाइयों ने इन्हें खारिज कर दिया।

Visited 88 times, 1 visit(s) today
1
0

Leave a Reply

मुख्य समाचार

राज्यपाल सी.वी आनंद बोस ने गृह मंत्रालाय से की थी शिकायत कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के कार्यालय को
कोलकाता : महानगर में कुछेक दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से रविवार को लोगाें को राहत मिली है। इस
कोलकाता : महानगर में खेलने के दौरान एक बच्चा मर्मांतिक दुर्घटना का शिकार हो गया। बिल्ड‌िंग के 5वें तल्ले से
कोलकाता : मोचीपाड़ा के बाद अब भांगड़ में चोर के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर एफआईआर दर्ज की गई
पुरी: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू हो रही है। इस रथ यात्रा का आयोजन हर साल आषाढ़
हुगली : श्रीरामपुर के महेश में प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा रविवार को निकाली जाएगी। प्रभु जगन्नाथ रथ पर सवार होकर बहन
कोलकाता : दीघा और कोलकाता के ब‌ीच एक स्पेशल ट्रेन शुरू होने जा रही है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को
नई दिल्ली : मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट 23 जुलाई को पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं
कोलकाता : रविवार रथयात्रा के दिन महानगर की सड़कों पर 1,500 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त
कोलकाता के लिये मौसम विभाग का अलर्ट ! कोलकाता : अगले 2-3 घंटे में महानगर के कई हिस्सों में बिजली
कोलकाता : ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ जी की रथ यात्रा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 7 जुलाई
ऊपर