Sidhu Moosewala : मां बनने वाली हैं सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां

शेयर करे

नई दिल्ली : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर में एक बार फिर किलकारी गूंजने वाली है। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर गर्भवती बताई जा रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, चरण कौर जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ऐसे में बलकौर सिंह 58 साल की उम्र में दोबारा पिता बनेंगे। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला का 29 मई 2022 को निधन हो गया था। लोकप्रिय सिंगर और रैपर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​​​सिद्धू मूसेवाला मानसा के जवाहर गांव में कुछ अंजान लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिद्धू मूसे वाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। सिद्धू मूसेवाला के मां चरण कौर की प्रेग्नेंट होने की खबर को सिंगर के ताऊ चमकौर सिंह सिद्धू ने कन्फर्म किया है। उन्होंने बताया कि परिवार का हर एक सदस्य बस यही प्रार्थना कर रहा कि बलकौर सिंह सिद्धू के घर में एक बार फिर से खुशियां लौट आए। सिद्धू मूसेवाला के ताऊ जी ने भगवान का शुक्रिया करते हुए बताया कि उनके परिवार में एक बार फिर से किलकारियां गूंजेंगी। इस बीच अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बठिंडा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
IVF की मदद से हुई हैं प्रेग्नेंट
IVF की मदद से सिद्धू मूसेवाला की मां प्रेग्नेंट हुई हैं और वो मार्च में अपने बेबी को जन्म देंगी। इस खबर को सुनने के बाद जहां कई लोग हैरान हैं, तो सिंगर के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। उनका मानना है कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला का फिर से पुनर्जन्म होने वाला है। हालाकिं, सिंगर के पेरेंट्स ने अभी तक इन खबरों को कंफर्म नहीं किया है।

29 मई 2022 को हुई थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या

बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी गिनती लोकप्रिय पंजाबी गायकों में होती थी। यहीं नहीं उन्होंने साल 2022 में कांग्रेस की ओर से पंजाब विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन इसमें उनकी हार हुई थी, फिर इसी साल 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवा दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी खुद गोल्डी बराड़ ने ली थी। हत्या के मामले में 31 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें से 25 आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है।

Visited 97 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर